
New Delhi, 21 जून . अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के New Delhi स्थित परिसर में हॉकी कोचों के लिए एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम हॉकी इंडिया और एनसीएसएसआर (नेशनल सेंटर फॉर स्पोर्ट्स साइंस एंड रिसर्च) द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स साइंस वर्कशॉप का हिस्सा था.
इस सत्र का संचालन भारतीय योगासन राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच श्री विकास पचौरी ने किया. भारतीय Government के खेल विभाग ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर हॉकी के कोचों के योग करने की कई तस्वीरें शेयर कीं. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में जगह-जगह पर योगा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. Prime Minister Narendra Modi ने कोलकाता की लोकप्रिय रेड रोड पर हजारों लोगों संग योगाभ्यास किया. पीएम मोदी के साथ-साथ देश के केंद्रीय मंत्रियों, नामी हस्तियों ने भी अलग-अलग स्थानों पर योगाभ्यास किया.
इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य हॉकी कोचों को योग के शारीरिक और मानसिक लाभों से अवगत कराना था, ताकि वे अपने खिलाड़ियों के प्रशिक्षण में योग को भी शामिल कर सकें. खेलों में बढ़ते दबाव और प्रतिस्पर्धा के बीच खिलाड़ियों के लिए मानसिक संतुलन, एकाग्रता और शारीरिक फिटनेस बनाए रखना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. ऐसे में योग एक प्रभावी माध्यम के रूप में उभर रहा है.
योग सत्र के दौरान श्री विकास पचौरी ने कोचों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान तकनीकों का अभ्यास कराया. कार्यक्रम में मौजूद हॉकी कोचों ने योग के महत्व को समझते हुए सक्रिय रूप से भाग लिया. उन्होंने विभिन्न आसनों और श्वास अभ्यासों का अनुभव किया तथा खेल प्रशिक्षण में इनके उपयोग पर चर्चा की.
हॉकी इंडिया और एनसीएसएसआर द्वारा आयोजित यह स्पोर्ट्स साइंस वर्कशॉप कोचों को खेल विज्ञान, फिटनेस, पोषण, मानसिक मजबूती और खिलाड़ियों के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है. भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच नेशंस कप 2025-26 में हिस्सा ले रही है, जहां टीम ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है. सलीमा टेटे की कप्तानी में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में चिली को 6-0 से हराया था. वहीं, भारतीय पुरुष हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग में हिस्सा ले रही है.
–
एसएम/
Skip to content