कोच शेली निट्स्के ने जताई उम्मीद, भारत के खिलाफ खेल सकती हैं फोएबे लिचफील्ड

लंदन, 25 जून . ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कोच शेली निट्स्के ने India के खिलाफ होने वाले मुकाबले में फोएबे लिचफील्ड की वापसी की उम्मीद जताई है. लिचफील्ड इंजरी की वजह से महिला टी20 विश्व कप 2026 में पिछले तीन मुकाबलों में टीम का हिस्सा नहीं रही हैं.

लिचफील्ड 13 जून को ओल्ड ट्रैफर्ड में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 24 गेंदों में 50 रन की मैच जिताने वाली पारी के दौरान क्वाड में गंभीर चोट लगने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पिछले तीन ग्रुप मैच नहीं खेल पाई हैं. Wednesday को क्रिकेट.डॉट.कॉम.एयू से बात करते हुए निट्स्के ने कन्फर्म किया कि उन्हें उम्मीद है कि लिचफील्ड India के खिलाफ सिलेक्शन के लिए उपलब्ध होंगी. निट्स्के ने कहा, “मुझे लगता है कि लिचफील्ड बहुत अच्छा खेल रही हैं और उम्मीद है कि India के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उपलब्ध होंगी.”

लिचफील्ड की गैरमौजूदगी में नंबर 3 पर एलिसा पेरी बल्लेबाजी कर रही हैं. लिचफील्ड अगर पूरी तरह से फिट होकर वापसी करती हैं, तो पेरी को दोबारा से नंबर चार की बैटिंग पोजीशन पर लौटना होगा. Pakistan के खिलाफ नंबर तीन पर खेलते हुए पेरी ने 48 गेंदों में 71 रनों की दमदार पारी खेली थी. लिचफील्ड की उपलब्धता पर आखिरी फैसला Sunday को India के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले लिया जाएगा. ऑस्ट्रेलिया Friday को लॉर्ड्स में और Saturday को वर्म्सली में ट्रेनिंग करेगा.

लिचफील्ड की वापसी पर लूसी हैमिल्टन को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है. वहीं, हेड कोच निट्स्के ने यह भी कन्फर्म किया कि ऑलराउंडर ग्रेस हैरिस को लॉर्ड्स में उनके अनुभव को देखते हुए वापस बुलाया जा सकता है. निट्स्के ने कहा, “वह लंदन स्पिरिट के साथ लॉर्ड्स में काफी खेल चुकी हैं, इसलिए वह निश्चित रूप से प्लेइंग इलेवन में भी अपनी जगह बना सकती हैं. वह वास्तव में अनलकी रही हैं, इसलिए हमारे पास निश्चित रूप से कुछ विकल्प मौजूद हैं.”

एसएम/पीएम