
बाराबंकी, 20 जुलाई . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Monday को बाराबंकी में 542 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 82 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में विपक्ष, विशेषकर Samajwadi Party और कांग्रेस, पर कई समसामयिक मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला.
उन्होंने सनातन, सांस्कृतिक विरासत, कानून-व्यवस्था, धार्मिक स्थलों के विकास, रक्षा उत्पादन और पूर्ववर्ती Governmentों की नीतियों को लेकर विपक्ष को घेरा. साथ ही लोधेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत करने की घोषणा भी की. Chief Minister ने कहा कि लोधेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर उन्हें आत्मिक आनंद की अनुभूति हुई. बाराबंकी की पहचान भगवान लोधेश्वर महादेव, पारिजात वृक्ष और हॉकी के महान खिलाड़ी केडी सिंह बाबू जैसी ऐतिहासिक धरोहरों से है, लेकिन आजादी के बाद लंबे समय तक इन विरासतों की उपेक्षा की गई.
सीएम योगी ने कहा कि आजादी की रोशनी लोधेश्वर महादेव मंदिर तक नहीं पहुंच सकी, जबकि उस दौर में कब्रिस्तानों की बाउंड्री वॉल के लिए धन की कोई कमी नहीं थी. उन्होंने घोषणा की कि भगवान लोधेश्वर महादेव मंदिर के भव्य कॉरिडोर के निर्माण के लिए Government ने धनराशि स्वीकृत कर दी है. उन्होंने कहा कि इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी.
Chief Minister ने पूर्व ओलंपियन और हॉकी के दिग्गज केडी सिंह बाबू का जिक्र करते हुए कहा कि Samajwadi Party की Government के दौरान उनकी हवेली बिकने की नौबत आ गई थी. उन्होंने कहा कि उनकी Government ने हवेली को बिकने से बचाया, उसका भुगतान कराया और अब उनकी स्मृतियों को संरक्षित करने का काम किया जा रहा है. उन्होंने पारिजात वृक्ष के संरक्षण को भी Government की प्राथमिकता बताया. सीएम योगी ने कहा कि India की विरासत और सनातन संस्कृति ही देश की असली पहचान है.
उन्होंने राजा बलभद्र सिंह, महाराजा लाखन पासी, महाराजा बिजली पासी, महाराजा सुहेलदेव, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज और गुरु गोबिंद सिंह का उल्लेख करते हुए कहा कि इन महापुरुषों ने देश, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया. उन्होंने कहा कि इनकी विरासत को सहेजना Government का दायित्व है.
Chief Minister ने कहा कि “सनातन की सुदृढ़ नींव पर ही India का उज्ज्वल भविष्य टिका है. सनातन सुरक्षित रहेगा तो देश सुरक्षित रहेगा. यदि सनातन पर खतरा आएगा तो कोई भी सुरक्षित नहीं रह पाएगा.”
उन्होंने कांग्रेस और Samajwadi Party पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्ववर्ती Governmentों में जनता का पैसा धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के बजाय कब्रिस्तानों की बाउंड्री वॉल पर खर्च किया जाता था. अयोध्या, काशी विश्वनाथ धाम, महादेवा, गोला गोकर्णनाथ, महाराजा सुहेलदेव और बिजली पासी जैसे ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों के विकास के लिए धन उपलब्ध नहीं कराया जाता था.
Chief Minister ने आरोप लगाया कि पहले कांवड़ यात्रा पर रोक लगाने, रामनवमी की शोभायात्राओं को प्रतिबंधित करने, जन्माष्टमी और दुर्गा पूजा जैसे आयोजनों पर पाबंदियां लगाने को धर्मनिरपेक्षता का मानक माना जाता था. उन्होंने कहा कि उनकी Government ने इस सोच को बदलते हुए सभी पर्व-त्योहारों को सम्मान और सुरक्षा के साथ आयोजित कराने का काम किया है.
योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा. उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में अवैध कट्टे और बम बनाने का कारोबार होता था, व्यापारियों से रंगदारी वसूली जाती थी और महिलाओं की सुरक्षा खतरे में रहती थी. उन्होंने दावा किया कि अब उत्तर प्रदेश की पहचान बदल चुकी है. आज Lucknow में ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण हो रहा है और उत्तर प्रदेश देश की रक्षा उत्पादन क्षमता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. उन्होंने कहा कि India की बढ़ती सैन्य शक्ति से दुश्मन देशों की नींद उड़ रही है.
Chief Minister ने कहा कि प्रदेश Government विकास, विरासत, सुरक्षा और सुशासन को साथ लेकर आगे बढ़ रही है. इंफ्रास्ट्रक्चर, धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और निवेश के माध्यम से उत्तर प्रदेश को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने का अभियान लगातार जारी रहेगा.
–
विकेटी/एसके
Skip to content