सीतापुर में सीएम योगी का एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ के खिलाफ जांच शुरू

सीतापुर, 15 अगस्त . यूपी के सीतापुर में किशोरी की मौत के मामले में Chief Minister योगी आदित्यनाथ की Government ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है. यूपी में अपराध करेंगे तो कार्रवाई होगी और अपराधियों को बचाने की कोशिश हुई तो जिम्मेदार भी नहीं बचेंगे.

कोतवाली देहात क्षेत्र में किशोरी का पेड़ पर लटका शव मिलने के मामले में Police ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है. वहीं, Police की लापरवाही पर चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है और एसएचओ के खिलाफ जांच शुरू है.

योगी Government की निगरानी में Police ने मामले में तेजी से कार्रवाई की है. तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हैंगिंग बताया गया है. जांच में सामने आने वाले हर तथ्य को गंभीरता से लिया जा रहा है.

Government का रुख स्पष्ट है कि अपराधी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून के शिकंजे से बच नहीं सकता. सीतापुर मामले में कार्रवाई केवल आरोपियों तक सीमित नहीं रही. Police की भूमिका में लापरवाही मिलने पर चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है, जबकि एसएचओ के विरुद्ध जांच चल रही है.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति में अपराध के साथ-साथ कर्तव्य में लापरवाही के लिए भी कोई जगह नहीं है. कानून-व्यवस्था में चूक पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जा रही है.

यह कार्रवाई Government के उस सख्त संदेश को दोहराती है कि उत्तर प्रदेश में अपराध और अपराधियों के लिए रत्ती भर भी जगह नहीं है. अपराध करने वाला हो, उसे संरक्षण देने वाला हो या कार्रवाई में लापरवाही बरतने वाला जांच में दोषी मिलने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा.

विकेटी/एएसएच