
Lucknow, 21 अप्रैल . प्रदेश में होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रदेश Government पूरी तरह अलर्ट मोड में है. इसी क्रम में Chief Minister योगी आदित्यनाथ Wednesday रात 9 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी वरिष्ठ प्रशासनिक एवं Police अधिकारियों के साथ व्यापक समीक्षा करेंगे, जिसमें परीक्षा की तैयारियों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को लेकर भी Chief Minister महत्वपूर्ण निर्देश देंगे.
बैठक में प्रदेश के सभी अपर Police महानिदेशक (जोन), Police आयुक्त, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, आईजी/डीआईजी रेंज, वरिष्ठ Police अधीक्षक/Police अधीक्षक और जिला विद्यालय निरीक्षक समेत संबंधित अधिकारी शामिल होंगे.
गौरतलब है कि प्रदेश में 25, 26 और 27 अप्रैल को होमगार्ड भर्ती परीक्षा आयोजित की जानी है. परीक्षा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा केंद्रों की निगरानी, अभ्यर्थियों की सुविधा और नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करना Government की प्राथमिकता में है.
Chief Minister बैठक के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति की भी विस्तृत समीक्षा करेंगे. संवेदनशील जिलों, परीक्षा केंद्रों और संभावित भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए जा सकते हैं.
योगी Government का पूरा जोर परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने पर है. नकल, पेपर लीक या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर Government जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है. इसी क्रम में सभी अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पूरी तैयारी के साथ प्रतिभाग करने के लिए निर्देशित किया गया है.
वहीं Tuesday को Chief Minister योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे. Prime Minister के संभावित दौरे के दृष्टिगत उन्होंने सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक की. उन्होंने प्रशासन एवं Police के वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान होने वाले महिला सम्मेलन के दृष्टिगत सभी तैयारियां समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए.
Chief Minister ने रोपवे की परियोजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान तेजी से कार्य कराये जाने का निर्देश दिया. उन्होंने निर्देश दिया कि गंजारी में निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण कार्य को युद्धस्तर पर कराते हुए शीघ्र पूर्ण कराएं.
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content