
New Delhi, 10 जून . उत्तर प्रदेश Government द्वारा तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के फैसले का स्वागत करते हुए लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने Chief Minister योगी आदित्यनाथ की सराहना की है. उन्होंने कहा कि Chief Minister महिलाओं के दर्द और समस्याओं को समझते हैं और उनके कल्याण के लिए संवेदनशीलता के साथ काम कर रहे हैं.
दरअसल, Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने एक उच्चस्तरीय बैठक में निर्देश दिए हैं कि जिन महिलाओं को तीन तलाक या एसिड अटैक जैसी गंभीर परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है और जिनके पास स्थायी आवास नहीं है, उन्हें Prime Minister आवास योजना या Chief Minister आवास योजना के तहत पक्का घर उपलब्ध कराया जाए. साथ ही इन महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाओं से भी जोड़ने की तैयारी की जा रही है.
इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए मालिनी अवस्थी ने से कहा कि उन्हें गर्व है कि उत्तर प्रदेश को ऐसा Chief Minister मिला है, जो केवल प्रदेश के विकास की ही नहीं बल्कि महिलाओं के दुख-दर्द की भी चिंता करता है. उन्होंने कहा कि एसिड अटैक समाज पर एक कलंक है और इसकी जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है.
मालिनी अवस्थी ने कहा कि एसिड अटैक की शिकार महिलाओं को मुफ्त चिकित्सा सुविधा मिलनी ही चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि पहले की Governmentों ने इस दिशा में गंभीरता से क्यों नहीं सोचा. उनके अनुसार, एक महिला जो एसिड अटैक का शिकार हो जाती है, उसे न केवल शारीरिक और मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ती है, बल्कि समाज की उपेक्षा और आर्थिक बोझ का भी सामना करना पड़ता है.
उन्होंने कहा कि ऐसी महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना एक मानवीय और संवेदनशील कदम है. इससे पीड़ित महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर मिलेगा.
मालिनी अवस्थी ने तीन तलाक से प्रभावित महिलाओं का भी उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी महिलाओं को भी कई तरह की सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. Government द्वारा उन्हें आवास उपलब्ध कराने का निर्णय उनके जीवन में स्थिरता और आत्मविश्वास लाने में मदद करेगा.
लोक गायिका ने Chief Minister योगी आदित्यनाथ का इस पहल के लिए आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति की ओर से वह उन्हें बधाई और धन्यवाद देना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि यह फैसला महिलाओं को सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा.
–
एमटी/एबीएम
Skip to content