लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, बिहार के पुलिसकर्मी और कैदी समेत 6 की मौत

उन्नाव, 26 मई . उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-Lucknow एक्सप्रेसवे पर Tuesday तड़के एक बड़ा हादसा हो गया. दिल्ली से बिहार जा रही यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि 15 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं.

यह हादसा औरास थाना क्षेत्र में आगरा-Lucknow एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 262 पर हुआ. बताया जा रहा है कि बस में करीब 30 से अधिक यात्री सवार थे. बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. कई यात्री एक्सप्रेसवे से नीचे जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं.

Police के अनुसार, हादसे में मरने वालों में एक दारोगा और एक कैदी भी शामिल हैं. मृतक दारोगा की पहचान रामचंद्र के रूप में हुई है, जो बिहार के सिवान जिले के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि वह कैदी छत्रपाल को लेकर दिल्ली गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे.

हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा और Police की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बाद में Lucknow ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया जबकि कुछ लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.

फिलहाल Police हादसे के कारणों की जांच कर रही है. शुरुआती आशंका है कि चालक का बस से नियंत्रण हटने के चलते यह हादसा हुआ.

यूपी के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव स्थित Lucknow-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे का तत्काल संज्ञान लिया. Chief Minister ने हादसे में छह लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है.

उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही, प्रशासन को घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने के भी निर्देश दिए हैं.

एएमटी/पीएम