
Lucknow, 4 मई . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Monday को ‘जनता दर्शन’ किया. इस दौरान उन्होंने प्रदेश भर से पहुंचे फरियादियों से मुलाकात की और आश्वस्त किया कि Government हर उचित समस्या का समाधान कराएगी.
जनता दर्शन में माता-पिता के साथ आए बच्चों की शिक्षा के बारे में पूछा और अभिभावकों से कहा कि बच्चों को अवश्य पढ़ाइए. शिक्षित बच्चा ही समृद्ध India का निर्माण करेगा. अवैध कब्जे की शिकायत पर Chief Minister सख्त हो गए, उन्होंने तत्काल जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए.
जनता दर्शन में अभिभावकों के साथ कुछ छोटे बच्चे भी पहुंचे. Chief Minister ने पूछा कि किस क्लास में पढ़ रहे हैं. इस पर जवाब आया कि अभी एडमिशन नहीं कराया है. सीएम ने इसकी वजह जाननी चाही, लेकिन उन्हें संतुष्टिपरक जवाब नहीं मिला तो उन्होंने अभिभावकों से कहा कि प्रदेश में पिछले 9 साल में शिक्षा का स्तर काफी सुधरा है. बेसिक हो या माध्यमिक, हर जगह बच्चों को गुणवत्ता के आधार पर शिक्षा प्रदान की जा रही है. बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के बच्चों को शिक्षा के साथ ही ड्रेस, कॉपी-किताब, जूते-मोजे आदि के लिए अभिभावकों के खाते में 1200 रुपए दिए जा रहे हैं. बच्चों को ताजा पौष्टिक मिड-डे मील भी मिल रहा है. आप बच्चों का एडमिशन कराइए और हर हाल में स्कूल भेजिए.
जनता दर्शन में कुछ युवा भी पहुंचे. उन्होंने Chief Minister से नौकरी को लेकर चर्चा की. Chief Minister ने सभी की बातें ध्यान से सुनीं. फिर बताया कि 9 साल में 9 लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है और सभी विभागों में नियुक्ति प्रक्रिया निष्पक्षता व पारदर्शिता से संपन्न कराई गई है. इस साल भी Government कई विभागों में नियुक्ति करने जा रही है. इसके जरिए लाखों युवाओं को नौकरी मिलेगी. आप लोग सिर्फ मेहनत से तैयारी कीजिए. किसी के पास जाने की आवश्यकता नहीं है. हमारी Government में सिफारिश नहीं चलती, पारदर्शिता से भर्ती होती है. योग्यता है तो आपको नौकरी अवश्य मिलेगी. Chief Minister से वार्ता के उपरांत युवाओं ने सकारात्मक भाव के साथ तैयारी करने का विश्वास दिलाया. साथ ही आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए इन युवाओं ने Chief Minister के प्रति आभार भी जताया.
Chief Minister के सामने अवैध कब्जे की भी शिकायत आई. सीएम ने फरियादियों से प्रार्थना पत्र लिया, उसे पढ़ा और अफसरों को देते हुए कहा कि इन मामलों की जांच कराइए. राजस्व, प्रशासन व Police संयुक्त रूप से देखे कि इन प्रकरणों में क्या कार्रवाई होनी है. उचित कार्रवाई कराइए, पीड़ित पक्ष को संतुष्ट कराइए और फिर शासन को अवगत भी कराइए. ऐसी शिकायतें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी.
–
एसके/
Skip to content