
गाजियाबाद, 18 जुलाई . यूपी के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Saturday को मेरठ की दिवंगत दलित छात्रा ललिता गौतम के परिजनों से गाजियाबाद स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मुलाकात कर घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया.
उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि इस जघन्य अपराध के प्रत्येक दोषी के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी. Chief Minister ने प्रकरण की विवेचना में किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए.
उन्होंने Police अधिकारियों को अभियोजन की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करते हुए दोषियों को कठोरतम दंड दिलाने के लिए सभी आवश्यक विधिक कदम उठाने के निर्देश भी दिए. Chief Minister ने पीड़ित परिवार को तत्काल राहत प्रदान करते हुए Chief Minister विवेकाधीन कोष से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. साथ ही उन्होंने मृतका के पिता तथा परिवार के एक अन्य पात्र सदस्य को Chief Minister आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.
Chief Minister ने यह भी निर्देशित किया कि पीड़ित परिवार को आयुष्मान India योजना, राशन कार्ड सहित सभी पात्र लाभार्थीपरक सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए, ताकि परिवार को हरसंभव सहयोग मिल सके.
उल्लेखनीय है कि मेरठ की दलित छात्रा ललिता गौतम की मौत का मामला प्रदेश की राजनीति में भी चर्चा का विषय बना हुआ है. घटना को लेकर विपक्षी दल लगातार योगी Government को घेर रहे हैं. बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद भी इस मामले में Government की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा चुके हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर चुके हैं.
वहीं, राज्य Government का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. इसी क्रम में Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दोहराया. इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री एवं मेरठ के जिला प्रभारी मंत्री असीम अरुण सहित वरिष्ठ प्रशासनिक एवं Police अधिकारी भी उपस्थित रहे.
–
विकेटी/एएस
Skip to content