नई दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से भी की मुलाकात

New Delhi, 8 अगस्त . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Saturday को New Delhi में Prime Minister Narendra Modi और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की. सीएम योगी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से इन मुलाकातों की जानकारी साझा की.

Prime Minister Narendra Modi से मुलाकात के बाद सीएम योगी ने ‘एक्स’ पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “‘नए भारत’ के स्वप्नद्रष्टा Prime Minister Narendra Modi से New Delhi में आत्मीय भेंट की. आपका मार्गदर्शन मुझे सुशासन के पथ पर अविराम गतिशील रहने की प्रेरणा देता है. बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए हार्दिक आभार Prime Minister.”

Chief Minister योगी की Prime Minister मोदी से हुई इस मुलाकात को Political और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. हालांकि, बैठक के एजेंडे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है.

Prime Minister से मुलाकात के अलावा Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी भेंट की. उन्होंने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया.

इससे पहले सीएम योगी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे. मेरठ पहुंचकर उन्होंने सावन माह में जलाभिषेक के लिए जा रहे कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया.

कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा के बाद Chief Minister ने ‘एक्स’ पर लिखा, “शिवो भूत्वा शिवं यजेत्. भगवान भोलेनाथ की आराधना-उपासना के पवित्र श्रावण माह के पावन अवसर पर जलाभिषेक करने निकले श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों पर जनपद मेरठ में पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया.”

उन्होंने कहा कि भक्ति, अनुशासन और समर्पण के साथ सैकड़ों किलोमीटर की पदयात्रा कर रहे शिवभक्त जाति, पंथ, प्रांत और क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का संदेश दे रहे हैं.

सीएम योगी ने यह भी कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान के लिए उत्तर प्रदेश Government पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने भगवान महादेव से सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना करते हुए ‘हर-हर महादेव’ का उद्घोष किया.

कांवड़ यात्रा कार्यक्रम के बाद Chief Minister योगी आदित्यनाथ शाम को New Delhi रवाना हुए, जहां उन्होंने Prime Minister Narendra Modi और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की.

एएमटी/डीकेपी