जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनी समस्याएं, बोले-घबराइए मत, कराएंगे हर परेशानी का समाधान

गोरखपुर, 10 अगस्त . Sunday शाम गोरखपुर आए Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास करने के बाद Monday को जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात की. उन्होंने समस्या लेकर आए सभी लोगों की ध्यान से बात सुनी. उनके प्रार्थना पत्र लिए और आत्मीयता से बोले, ‘घबराइए मत, आपकी समस्या का समाधान जरूर कराया जाएगा.’

जनता दर्शन में Chief Minister ने पास में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और उसका त्वरित, गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी निराकरण कराएं. Monday को गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन के दौरान Chief Minister ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका समाधान करने के निर्देश दिए.

कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक Chief Minister खुद पहुंचे. अपनत्व के भाव से ‘कहां से आए हैं, क्या बात है’, कहते हुए एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनीं. भरोसा दिया कि वह सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएंगे. किसी को भी परेशान होने या घबराने की आवश्यकता नहीं है.

उन्होंने प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए. कुछ लोगों द्वारा जमीन कब्जाने की शिकायत पर उन्होंने कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए. जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता का अनुरोध लेकर पहुंचे थे.

Chief Minister ने उन्हें भरोसा देते हुए कहा कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं होगी, Government पर्याप्त आर्थिक सहायता देगी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल के एस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें. Chief Minister विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए धनराशि दी जाएगी.

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान Monday सुबह Chief Minister की दिनचर्या परंपरागत रही. शिवावतार गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने तथा अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा समक्ष शीश झुकाने के बाद वह मंदिर परिसर के भ्रमण पर निकले. उन्होंने मंदिर की गोशाला में पहुंचकर गोसेवा की. गोशाला में सीएम योगी ने गोवंश को खूब दुलारा और अपने हाथों से उन्हें गुड़ खिलाया.

विकेटी/एसके