
Lucknow, 19 जुलाई . अपना जीवन दांव पर लगाकर आमजन की सुरक्षा करने वाले एसडीआरएफ, पीएसी व अग्निशमन सेवा के कार्मिकों को Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने पुरस्कृत किया. Chief Minister ने मंच से कहा कि आपदा प्रबंधन के लिए धनराशि की कमी नहीं है. आपदा क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने वाले 8 कार्मिकों को सम्मानित किया गया है. आने वाले समय में सभी विभागों को भी इससे जोड़ेंगे. इसके अलावा जान बचाने वाले नाविकों, मानव-वन्य जीव संघर्ष में जीवन बचाने वाले के बारे में भी सोचना है.
सुभाष चंद्र मुख्य आरक्षी, 11वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल वाराणसी (अयोध्या में सरयू नदी में फंसे श्रद्धालुओं की जान बचाई), शैलेंद्र कुमारआरक्षी, 11वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल वाराणसी (Lucknow में हुए अग्निकांड के दौरान बहुमंजिला भवन में फंसे नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला), लालचंद्र यादव (डी दल)टीम प्रभारी (निरीक्षक), राज्य आपदा मोचन बल उत्तर प्रदेश (आपदा प्रबंधन अभियानों में टीम का साहसिक नेतृत्व), नर्वदेश्वर (डी दल) प्लाटून कमांडर, राज्य आपदा मोचन बल (जीरो ग्राउंड ऑपरेशन के दौरान टीम प्रभारी की रणनीतियों को धरातल पर लागू किया), महेंद्र यादव व रामजग कुमार मुख्य आरक्षी/आरक्षी, 32वीं वाहिनी पीएसी (प्रयागराज के अरैल घाट पर यमुना में डूब रही बच्ची को रेस्क्यू कर सुरक्षित बचाया), योगेंद्र प्रसाद चौरसिया अग्निशमन अधिकारी, अग्निशमन विभाग (नोएडा की गारमेंट कंपनी में लगी आग को सूझबूझ से फैलने से रोका), अशोक कुमार फायरमैन, अग्निशमन विभाग (अलीगंज, Lucknow में हुए अग्निकांड में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, स्वयं घायल होने के बावजूद अदम्य साहस का परिचय दिया).
ज्ञात हो कि Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Sunday को उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) मुख्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया. यह भवन 200 करोड़ से अधिक की लागत से बनाया गया है. Chief Minister ने प्राधिकरण की वेबसाइट का भी शुभारंभ किया और यहां लगाई गई प्रदर्शनी व भवन का अवलोकन कर कार्यों के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली.
Chief Minister योगी ने कहा कि हमारा संकल्प है कि हर आपदा से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश को ऐसा राज्य बनाना है, जहां प्रत्येक नागरिक यह विश्वास लेकर जीवन जी सके कि संकट की खड़ी में Government के साथ वह भी तैयार है. यह नागरिक व राष्ट्रीय कर्तव्य का हिस्सा होना चाहिए. सीएम ने उम्मीद जताई कि यह केंद्र हर नागरिक के मन में नए विश्वास का जागरण करेगा.
–
विकेटी/पीएम
Skip to content