
Lucknow, 15 अगस्त . स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने ऐतिहासिक विधान भवन के समक्ष आयोजित राजकीय समारोह में प्रदेशवासियों को संबोधित किया. इस दौरान Chief Minister ने देश की रक्षा और सम्मान के लिए अदम्य साहस दिखाने वाले वीर सैनिकों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया.
उन्होंने उन परिवारों के प्रति कृतज्ञता जताई जिनके घर जन्मे वीरों ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना India का मस्तक गर्व से ऊंचा किया. समारोह में मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद लेफ्टिनेंट हरी सिंह बिष्ट की माता शांति बिष्ट और शौर्य चक्र से सम्मानित लेफ्टिनेंट कर्नल अमित मोहिंद्रा के पिता एचएस मोहिंद्रा को सम्मानित किया गया. शौर्य चक्र से सम्मानित कर्नल भरत सिंह तथा वीर चक्र से सम्मानित शहीद नायक राजा सिंह की पौत्रवधू राजेश्वरी देवी को भी सम्मान मिला.
ऑपरेशन विजय में शहीद मेजर रितेश शर्मा के पिता सत्य प्रकाश शर्मा, वायुयान दुर्घटना में शहीद एनसी पुताली के भाई मुन्नी लाल, ऑपरेशन रक्षक में शहीद नायक अरुण कुमार त्रिपाठी के पिता हवलदार ओमप्रकाश त्रिपाठी और नौसैन्य अभियान में शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव की माता प्रजेश यादव को Chief Minister ने सम्मानित किया.
ऑपरेशन पवन में शहीद राजवीर सिंह की पत्नी सुमन देवी, ऑपरेशन रक्षक में शहीद सिगनलमैन हर्षवर्धन सिंह की पत्नी शमा देवी, सेना मेडल से सम्मानित राजपूत रेजीमेंट के हवलदार पंकज सिंह की पत्नी शक्ति सिंह और सेना मेडल से सम्मानित लेफ्टिनेंट कर्नल मेजर प्रभांशु सिंह के बड़े भाई प्रांजल सिंह को भी सम्मानित किया गया.
इसके अलावा सीआरपीएफ के शहीद रक्षा राम की पत्नी सीता सुंदरी, शहीद दिवाकर तिवारी की पत्नी संतोष तिवारी और लांस नायक शहीद बचान सिंह की पत्नी मुन्नी देवी को सम्मान प्रदान किया गया. स्वतंत्रता दिवस के इस समारोह में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों और उनके परिवारों के प्रति Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की.
–
विकेटी/डीकेपी
Skip to content