
Lucknow, 18 अगस्त . Madhya Pradesh के भिंड जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-719 पर Tuesday तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के रहने वाले आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. हादसे पर Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है.
Chief Minister ने अधिकारियों को Madhya Pradesh Government से समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर उनके गृह जनपद पहुंचाने और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”Madhya Pradesh के भिंड में एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत पीड़ादायक और मन को व्यथित करने वाली है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. अधिकारियों को Madhya Pradesh Government से समन्वय स्थापित कर दुर्घटना में काल-कवलित हुए उत्तर प्रदेश के नागरिकों के पार्थिव शरीर उनके गृह जनपद पहुंचाकर परिजनों को सौंपने एवं घायलों के समुचित इलाज कराने हेतु निर्देशित किया है. इस दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के प्रत्येक मृतक के परिवार को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं.”
हादसा गोहद क्षेत्र के छीमका गांव के पास रात करीब एक बजे हुआ. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हाईवे पर बैठे गायों के झुंड को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे डंपर से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार मजदूरों में चीख-पुकार मच गई.
Police के अनुसार, पिकअप में सवार सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाले थे. वे ग्वालियर क्षेत्र में धान की रोपाई का काम करने के लिए आए थे. काम पूरा होने के बाद सभी मजदूर पिकअप से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान छीमका गांव के पास हाईवे पर बैठे गायों के झुंड को बचाने के दौरान चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और पिकअप सामने से आ रहे डंपर से भिड़ गई. इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई.
हादसे की सूचना मिलते ही गोहद चौराहा थाना Police मौके पर पहुंची. ग्रामीणों की मदद से Police ने पिकअप में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को तत्काल गोहद अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने आठ मजदूरों को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है. मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखा गया है और Police उनकी शिनाख्त कराने के साथ ही परिजनों से संपर्क करने में जुटी है.
प्रशासन की ओर से मृतकों के पार्थिव शरीर उनके गृह जनपद भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.
–
विकेटी/एसके
Skip to content