सीएम योगी ने सुवेंदु सरकार को भगवा अंगवस्त्र पहनाया, उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं

Lucknow, 9 मई . Prime Minister Narendra Modi की उपस्थिति में Saturday को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की नई Government का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. उन्होंने Chief Minister पद की शपथ लेने वाले सुवेंदु अधिकारी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं. सीएम योगी ने सुवेंदु अधिकारी को मंच पर भगवा अंगवस्त्र भी पहनाया.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक किर्तनिया, क्षुदीराम टुडू, निशीथ प्रमाणिक को भी बधाई दी. शपथ ग्रहण के पश्चात पश्चिम बंगाल के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने मंच पर मौजूद Prime Minister, केंद्रीय मंत्रियों व मुख्यमंत्रियों से मुलाकात कर सबके प्रति आभार प्रकट किया.

सीएम योगी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर भी पोस्ट किया, पश्चिम बंगाल के Chief Minister के रूप में शपथ लेने पर सुवेंदु अधिकारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! पूर्ण विश्वास है कि Prime Minister Narendra Modi के यशस्वी मार्गदर्शन एवं आपके ऊर्जावान नेतृत्व में ‘सोनार बांग्ला’ का संकल्प सिद्ध होगा और प्रदेश सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं आर्थिक उत्थान के अमृतकाल में प्रवेश करेगा. आपका कार्यकाल बंगाल के जन-जन की आकांक्षाओं की पूर्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना का स्वर्णिम अध्याय बने, मां काली से यही प्रार्थना है.

उन्होंने बंगाल में शपथ लेने वाले अन्य मंत्रियों को भी बधाई देते हुए लिखा, “आज पश्चिम बंगाल में मंत्री पद की शपथ लेने वाले समस्त माननीय गण को हृदयतल से बधाई! पूर्ण विश्वास है कि आप सभी जन-सेवा को सर्वोपरि मानकर ‘सोनार बांग्ला’ के गौरव को पुनर्स्थापित करेंगे. ​मां काली की कृपा से आप सभी का कार्यकाल यशस्वी और लोक-कल्याणकारी हो. ​वंदे मातरम्!”

गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के दौरान सुवेंदु अधिकारी ने एक जनसभा में Chief Minister योगी आदित्यनाथ को भगवा अंगवस्त्र पहनाकर उनका बंगाल की धरा पर स्वागत किया था. इसके उपरांत उनके पैर भी छुए थे.

एएस/