प्रधानमंत्री के तौर पर 12 वर्ष पूरे: सीएम योगी ने पीएम मोदी को दी बधाई, कहा- ‘नए भारत’ की नींव रखी

New Delhi, 26 मई . साल 2014 में 26 मई को Narendra Modi ने देश के 15वें Prime Minister के रूप में शपथ ली थी. Prime Minister के रूप में उन्होंने 12 साल पूरे कर लिए हैं. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को उनके कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी है.

Chief Minister योगी ने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में गरीब कल्याण को प्राथमिकता मिली, वहीं जनभागीदारी ने विकास को जन-आंदोलन का रूप दिया.

social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सीएम योगी ने लिखा, “विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता Prime Minister Narendra Modi को ‘प्रधान सेवक’ के रूप में सेवा, सुशासन और लोक-कल्याण को समर्पित गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई.”

सीएम योगी ने कहा कि इन वर्षों में गरीब कल्याण शासन की प्राथमिकता बना, अंत्योदय आत्मनिर्भरता की शक्ति में परिवर्तित हुआ और जनभागीदारी ने विकास को जन-आंदोलन का रूप दिया. यही वह दृष्टि है, जिसने ऐसे ‘नए भारत’ का निर्माण किया, जहां नारी सशक्तीकरण, नवाचार, आर्थिक प्रगति और सांस्कृतिक पुनर्जागरण साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं. सीमाओं पर अडिग, आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक और विश्व मंच पर आत्मविश्वास से परिपूर्ण India आज एक सशक्त और विश्वसनीय नेतृत्व के रूप में स्थापित है. डिजिटल, डेमोग्राफी और डेमोक्रेसी की त्रिवेणी ‘विकसित India 2047’ के लक्ष्य को नई गति दे रही है.

अपने पोस्ट में केंद्र Government की कई लाभकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि Prime Minister आवास, जन-धन, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला और स्वनिधि जैसी योजनाओं ने विकास को जन-जीवन तक पहुंचाकर लोगों के विश्वास को मजबूत किया है. यही विश्वास ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के संकल्प को साकार कर रहा है.

सीएम योगी ने आगे कहा कि ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना और आत्मनिर्भर India के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही इस युगांतकारी यात्रा के लिए Prime Minister जी का कोटि-कोटि अभिनंदन.

/एएस