
चेन्नई,19 मई . तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री अरुणराज ने Tuesday को कहा कि फार्मेसी यूनियनों की हड़ताल पर राज्य Government ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि आम जनता को दवाइयों की उपलब्धता को लेकर किसी तरह की परेशानी न हो.
चेन्नई सचिवालय में मीडिया से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि Chief Minister विजय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बंद के दौरान जरूरी सेवाएं प्रभावित नहीं होनी चाहिए.
उन्होंने बताया कि सरकारी और निजी अस्पतालों से जुड़ी फार्मेसियां हड़ताल में शामिल नहीं होंगी. राज्यभर में करीब 5,000 मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे, ताकि लोगों को आवश्यक दवाइयां आसानी से मिल सकें.
मंत्री ने कहा कि व्यवस्थाओं की निगरानी और समन्वय के लिए ड्रग इंस्पेक्टर तैनात किए गए हैं. साथ ही फार्मेसी संगठनों के साथ पहले ही बातचीत कर ली गई है. आपात स्थिति में लोग दवा संबंधी जरूरतों के लिए ड्रग इंस्पेक्टर समन्वयकों से संपर्क कर सकते हैं.
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए दवाइयों की बिक्री के मुद्दे पर अरुणराज ने कहा कि यह फैसला केंद्र की भाजपा Government का है और राज्य Government आगे केंद्र के फैसले का इंतजार करेगी. उन्होंने कहा कि राज्य में आपातकालीन दवाइयों की उपलब्धता प्रभावित नहीं होने दी जाएगी.
एआई आधारित प्रिस्क्रिप्शन और दवा विवरण के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि Government इस मामले पर काम कर रही है और यह विषय उनके संज्ञान में है.
ऑनलाइन दवा वितरण को लेकर उन्होंने कहा कि Government पूरी स्थिति पर नजर रख रही है और किसी भी तरह के नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
उन्होंने कहा कि नीट को लेकर टीवीके का सिर्फ एक ही रुख है. हमारा मानना है कि नीट राज्यों के अधिकारों के खिलाफ है. हम लगातार कहते आए हैं कि नीट की जरूरत नहीं है. हम अपने रुख के आधार पर केंद्र Government से इसे हटाने की मांग करते रहेंगे.
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content