
कोलकाता, 29 मई . पश्चिम बंगाल में Friday दोपहर आए अचानक तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई. इस प्राकृतिक आपदा में सात लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया.
Chief Minister ने बताया कि यह हादसे बिजली गिरने, करंट लगने और मकान ढहने जैसी घटनाओं की वजह से हुए. प्रभावित इलाकों में कोलकाता, हावड़ा, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हुगली और पुरुलिया शामिल हैं. सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
Friday शाम मीडिया से बातचीत में Chief Minister सुवेंदु अधकारी ने कहा कि राज्य Government घायलों के इलाज को फिलहाल सबसे बड़ी प्राथमिकता दे रही है. उन्होंने यह भी कहा कि तूफान में घायल हुए लोगों को भी आर्थिक सहायता दी जाएगी. साथ ही जिन लोगों के घर इस प्राकृतिक आपदा में क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें भी सरकारी मदद मिलेगी.
Chief Minister ने कहा, “किसी की जान की भरपाई पैसों से नहीं हो सकती, लेकिन ऐसे कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना Government की जिम्मेदारी है.”
उन्होंने बताया कि मंत्री अग्निमित्रा पॉल के नेतृत्व में एक टीम को इस मौसम में आने वाले कालबैशाखी (नॉरवेस्टर) तूफानों की स्थिति पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है. राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है.
इस अचानक आए तूफान का सबसे ज्यादा असर दक्षिण बंगाल के जिलों में देखने को मिला. दक्षिण और उत्तर 24 परगना, हावड़ा, हुगली, पश्चिम और पूर्व मेदिनीपुर, पुरुलिया और राजधानी कोलकाता में तेज हवाओं और बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया.
कोलकाता में कई जगह पेड़ उखड़ गए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ. कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवाएं भी अस्थायी रूप से बाधित रहीं. स्थिति को सामान्य करने के लिए कोलकाता नगर निगम की टीमें युद्धस्तर पर सड़कों से गिरे पेड़ हटाने और रास्ते साफ करने में जुटी हुई हैं.
–
डीकेपी
Skip to content