
Patna, 16 अप्रैल . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी Thursday को दशमेश पिता श्री गुरुगोविंद सिंह जी महाराज की जन्मस्थली तख्त श्रीहरमंदिर जी परिसर, Patna साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने तख्त श्रीहरमंदिर जी, Patna साहिब में मत्था टेका और राज्य के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की.
इस दौरान श्री हरमंदिर जी प्रबंधक कमेटी के सदस्यों द्वारा सीएम सम्राट चौधरी को तलवार, अंगवस्त्र, सरोपा एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया गया.
इसके बाद सीएम सम्राट चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि गुरु की प्रेरणा से देश आगे बढ़ रहा है. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है. नीतीश कुमार ने बिहार का लंबे समय तक नेतृत्व करते हुए राज्य को आगे बढ़ाया है. हम लोगों ने बेहतर तरीके से 350वां प्रकाश पर्व मनाया है. यहां की संरचना को काफी बेहतर किया गया है.
उन्होंने कहा कि श्री गुरुगोविंद सिंह जी महाराज की पूरे प्रदेश पर कृपा बनी रहे. राज्य समृद्ध हो, देश विकसित हो, यही हमारी कामना है. इस अवसर पर विधायक डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, वरीय अधिकारी और प्रबंधक कमिटी के सदस्यगण, सेवादार एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे.
इससे पहले Chief Minister ने 4, देशरत्न मार्ग स्थित Chief Minister सचिवालय में उप Chief Minister विजय कुमार चौधरी, उप Chief Minister बिजेंद्र प्रसाद यादव, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और उनके साथ विचार-विमर्श किया.
उन्होंने अपने कार्यालय कक्ष में अधिकारियों के साथ मुलाकात के दौरान वहां की कार्य पद्धति के संबंध में विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया. सीएम सम्राट चौधरी ने Chief Minister सचिवालय के विभिन्न भागों का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली.
इस मौके पर Chief Minister के प्रधान सचिव दीपक कुमार, Chief Minister के सचिव अनुपम कुमार, Chief Minister के सचिव कुमार रवि, Chief Minister के विशेष कार्यपदाधिकारी गोपाल सिंह, गृह विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, Chief Minister के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.
–
एमएनपी/डीकेपी
Skip to content