चकोटी मठ में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए सीएम सम्राट चौधरी, कहा- ‘24 अवतार धाम’ बनेगा आस्था का केंद्र ‎

समस्तीपुर, 24 जून . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी Wednesday को समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड स्थित चकोटी मठ के प्रसिद्ध ‘24 अवतार धाम’ पहुंचे, जहां उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव-सह-विष्णु महायज्ञ एवं संत महाकुंभ में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने भगवान श्री महाविष्णु के 24 अवतारों तथा अन्य विग्रहों की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की. ‎

‎Chief Minister सम्राट चौधरी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने के बाद चकोटी मठ परिसर में स्थापित ‘24 अवतार धाम’ के शिलापट्ट का अनावरण कर उसका लोकार्पण भी किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में संत-महात्मा, श्रद्धालु और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. ‎ ‎कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Chief Minister ने कहा कि चकोटी मठ का यह ‘24 अवतार धाम’ आने वाले समय में देशभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था, अध्यात्म और सनातन परंपरा का प्रमुख केंद्र बनेगा.

उन्होंने कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्द्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और सामाजिक समरसता, संस्कार तथा राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करते हैं. ‎ ‎Chief Minister ने कहा कि बिहार की धरती सदियों से आध्यात्मिक चेतना, संत परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की वाहक रही है. राज्य Government भी ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास तथा संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी विरासत और परंपराओं से जुड़ी रहें. ‎ ‎

चकोटी मठ पहुंचने पर श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर राम सेवक दास शास्त्री महाराज ने Chief Minister का फूलों की विशाल माला और पाग पहनाकर स्वागत किया. वहीं समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मठ के सेवादारों और श्रद्धालुओं ने मखाना माला, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया.

‎इस कार्यक्रम में उप Chief Minister विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री निशांत, परिवहन मंत्री दामोदर रावत, सांसद शांभवी चौधरी, पूर्व मंत्री सह विधायक महेश्वर हजारी, विधायक राजेश कुमार सिंह, विधायक अश्वमेघ देवी, दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय, दरभंगा प्रक्षेत्र के Police उप महानिरीक्षक मनोज तिवारी, समस्तीपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा समेत कई अधिकारी, संत-महात्मा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. ‎

‎– ‎

एमएनपी/पीएम ‎ ‎ ‎ ‎