
New Delhi, 3 मई . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी दिल्ली के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने कई केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं से मुलाकात की. उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी.
सीएम सम्राट चौधरी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सुरक्षा, सुशासन एवं बिहार के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया.
उन्होंने अपने दूसरे ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से शिष्टाचार मुलाकात कर बिहार के आर्थिक विकास, समग्र उन्नयन और प्रगति के विभिन्न आयामों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई.”
इससे पहले Chief Minister ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार प्रभारी, साथ ही राज्यसभा सदस्य विनोद तावड़े से शिष्टाचार भेंट की.
साथ ही उन्होंने New Delhi में Sunday को बिहार एनडीए के नेताओं में शामिल जीतन राम मांझी, ललन सिंह और नित्यानंद राय से मुलाकात की.
बताया जा रहा है कि दिल्ली दौरे पर आए सीएम सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भाजपा नेतृत्व से चर्चा कर सकते हैं. माना जा रहा है कि दिल्ली की बैठक के बाद ही नए मंत्रियों के नामों पर अंतिम मुहर लगेगी.
बता दें कि बिहार में नई Government के गठन के बाद मंत्रिमंडल विस्तार होना बाकी है. सीएम सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को बिहार के नए Chief Minister के तौर पर शपथ ली थी. वह राज्य में भाजपा के पहले Chief Minister हैं. उनके साथ विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने उपChief Minister के तौर पर शपथ ली थी.
–
डीकेपी/
Skip to content