कांवड़ यात्रा को सुगम बनाएगी दिल्ली सरकार, तैयारी पर सीएम रेखा गुप्ता की समीक्षा बैठक

New Delhi, 4 जून . दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने Thursday को कांवड़ यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर आयोजित कांवड़ समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. तैयारियों की समीक्षा के बाद Chief Minister ने निर्देश दिए कि कांवड़ समितियों के पंजीकरण की प्रक्रिया समय से शुरू की जाए. इसके लिए 1 जुलाई से पंजीकरण शुरू करने की दिशा में सभी तैयारियां पूरी कर ली जानी चाहिए.

उन्होंने कहा कि पुरानी समितियों को आवश्यक दस्तावेजों और वार्षिक ऑडिट संबंधी औपचारिकताओं की जानकारी समय रहते उपलब्ध कराई जाए ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की कठिनाई न आए.

बैठक में कला एवं संस्कृति मंत्री और कांवड़ समिति के अध्यक्ष कपिल मिश्रा, समिति के सदस्य विधायक अजय महावर, अनिल वाजपेयी, करतार सिंह तंवर, संजय गोयल और उमंग बजाज सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया. बैठक में राजस्व विभाग, दिल्ली Police, लोक निर्माण विभाग, दिल्ली नगर निगम, दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली जल बोर्ड, डूसिब और अन्य संबंधित विभागों ने अपनी तैयारियों की जानकारियां पेश कीं.

राजस्व विभाग ने बैठक में Chief Minister के समक्ष जानकारी दी कि पिछले वर्ष दिल्ली में 308 कांवड़ शिविरों का सफलतापूर्वक संचालन किया गया था. पिछले वर्ष पहली बार कांवड़ समितियों को अनुदान राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर करने और सिंगल विंडो व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया गया था. समिति के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों ने बताया कि इस व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ी, अधिकांश समस्याओं का समाधान हुआ और कांवड़ समितियों ने इस पहल की सराहना की.

समीक्षा बैठक में कांवड़ समितियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि बड़े शिविरों के लिए मौजूदा अनुदान राशि पर्याप्त नहीं है, क्योंकि टेंट और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर अधिक खर्च आता है. कुछ समितियों ने अनुदान बढ़ाने या पहले की तरह Government द्वारा सीधे टेंट उपलब्ध कराने का सुझाव दिया.

इस पर Chief Minister रेखा गुप्ता ने आश्वासन दिया कि Government सभी सुझावों पर सकारात्मक रूप से विचार करेगी और जरूरत पड़ने पर अनुदान राशि में बढ़ोतरी भी की जा सकती है. उन्होंने कहा कि Government का लक्ष्य कांवड़ समितियों को हर संभव सहयोग देना है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें.

बैठक में पिछले वर्ष सामने आई चुनौतियों और सुझावों की भी समीक्षा की गई. समिति के सदस्यों ने मोबाइल शौचालयों की संख्या और गुणवत्ता बढ़ाने, उनकी नियमित सफाई सुनिश्चित करने, 24×7 चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने, पर्याप्त पीने के पानी की व्यवस्था, गैस सिलेंडरों की निर्बाध उपलब्धता, समयबद्ध होर्डिंग और प्रचार सामग्री लगाने तथा वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए अग्रिम तैयारी करने का सुझाव दिया.

सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां-जहां पिछले वर्ष जलभराव की समस्या सामने आई थी, वहां ड्रेनेज व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुधार कार्य समय रहते पूरे किए जाएं. उन्होंने कहा कि कांवड़ शिविरों में लगाए जाने वाले मोबाइल शौचालय उच्च गुणवत्ता के हों और उनकी सफाई एवं रखरखाव की जिम्मेदारी संबंधित एजेंसी की स्पष्ट रूप से तय की जाए. साथ ही, दिल्ली Government की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की उचित ब्रैंडिंग भी सुनिश्चित की जाए.

उन्होंने कांवड़ शिविरों में स्वास्थ्य सेवाओं की विशेष समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को 24 घंटे चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं. इसके लिए डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की अलग-अलग शिफ्टों में तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि दिन और रात दोनों समय इलाज की सुविधा मिल सके. बैठक में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर भी विस्तार से चर्चा हुई.

सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली Police और यातायात Police को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा, बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन, पीसीआर तैनाती और दुर्घटना रोकथाम से जुड़ी सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं. उन्होंने प्रमुख प्रवेश स्थलों पर स्वागत द्वार, पुष्पवर्षा और श्रद्धालुओं के स्वागत की अन्य व्यवस्थाओं की भी पहले से योजना बनाने के निर्देश दिए.

डीकेपी/