नीति परिषद की बैठक में सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली का विकास मॉडल किया पेश

New Delhi, 11 जून . दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने Thursday को Prime Minister Narendra Modi की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक में राष्ट्रीय राजधानी के विकास और ‘विकसित India 2047’ के निर्माण में दिल्ली की भूमिका को लेकर अपना विजन प्रस्तुत किया.

Chief Minister रेखा गुप्ता ने कहा कि किसी विकसित राष्ट्र की पहचान केवल आर्थिक या तकनीकी प्रगति से नहीं होती, बल्कि उसके नागरिकों की क्षमता और उत्पादकता से भी तय होती है. उन्होंने कहा कि दिल्ली देश के परिवर्तन की एक मजबूत प्रेरक शक्ति बनकर उभरी है.

बैठक में रेखा गुप्ता ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में दिल्ली Government द्वारा संचालित योजनाओं और उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया. उन्होंने कहा कि उनकी Government ‘विकसित दिल्ली’ के निर्माण के लिए लगातार और गंभीर प्रयास कर रही है तथा इस दिशा में Prime Minister मोदी और केंद्र Government का पूरा सहयोग मिल रहा है.

Chief Minister ने Prime Minister Narendra Modi के सफल और गौरवपूर्ण 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर दिल्लीवासियों की ओर से शुभकामनाएं भी दीं. उन्होंने कहा कि Political परिस्थितियां चाहे जैसी भी रही हों, केंद्र Government और Prime Minister ने हमेशा दिल्ली को मजबूत बनाने में सहयोग दिया है.

सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि केंद्र Government की सहायता से दिल्ली में लगभग एक लाख करोड़ रुपये की लागत से सड़क अवसंरचना परियोजनाओं का विकास किया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि Prime Minister के मार्गदर्शन में पड़ोसी राज्यों के साथ एक विशेष समन्वय टीम गठित की गई है, जिसने यमुना नदी के अविरल प्रवाह को बहाल करने और प्रदूषण की समस्या के समाधान के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम शुरू कर दिया है.

Chief Minister ने कहा कि कक्षा 9 में छात्राओं के ड्रॉपआउट को कम करने के लिए सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली बालिकाओं को मुफ्त साइकिल देने की योजना शुरू की गई है.

प्रशासनिक सुधारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली Government के सभी विभागों में ई-फाइल प्रणाली और पूर्ण डिजिटलाइजेशन लागू किया गया है. साथ ही नए कंट्रोल एंड कमांड सेंटर स्थापित किए गए हैं और मिशन कर्मयोगी के तहत अधिकारियों को लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

परिवहन क्षेत्र में सुरक्षा और आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली में व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस जांच हेतु तीन नए स्वचालित परीक्षण केंद्र विकसित किए जा रहे हैं.

Chief Minister ने कहा कि केंद्र Government के सहयोग से दिल्ली मेट्रो नेटवर्क लगभग 500 किलोमीटर तक पहुंच चुका है, जो देश के अन्य राज्यों के मेट्रो नेटवर्क से बड़ा है.

उन्होंने बताया कि बच्चों और माताओं के कल्याण के लिए ‘समर्थ’ नामक एक नई और दूरदर्शी पहल शुरू की गई है, जिसके तहत आंगनवाड़ी केंद्रों का व्यापक रूपांतरण किया जाएगा. यह मॉडल छह प्रमुख स्तंभों क्रेच, पोषण, शिक्षा, परिवार, सहभागिता और महिलाओं के सामाजिक आर्थिक सशक्तिकरण पर आधारित है.

महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से Government जल्द ही ‘महिला हाट आउटलेट्स (रानी हाट)’ शुरू करने जा रही है. यह मंच आश्रय गृहों और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की बिक्री के लिए स्थायी बाजार उपलब्ध कराएगा.

डीकेपी