
देहरादून, 6 मई . Chief Minister पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत, उत्तरकाशी एवं पिथौरागढ़ से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए 4.42 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई हैं. Chief Minister द्वारा सभी विकास योजनाओं से संबंधित प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान करते हुए संबंधित विभागों को कार्यों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश भी दिए गए हैं.
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के अंतर्गत Chief Minister घोषणा ‘भिंगराड़ा मंदिर सील का सौंदर्यकरण’ के लिए 74.25 लाख रुपए की स्वीकृति के सापेक्ष अवशेष 29.70 लाख रुपए, ‘कंकराली टनकपुर से मां पूर्णागिरी धाम तक यात्रा मार्ग में स्ट्रीट लाइट स्थापना’ कार्य के लिए 5.00 करोड़ रुपए की स्वीकृति के सापेक्ष 2.00 दो करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है.
उन्होंने जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र पुरोला में ‘न्याय पंचायत मुख्यालय जखोल/फिताड़ी में श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण का समतलीकरण एवं सौंदर्यीकरण’ कार्य के लिए 1.43 करोड़ रुपए की स्वीकृति के सापेक्ष प्रथम किश्त 10.00 लाख रुपए की धनराशि पूर्व में जारी किए जाने के पश्चात् शेष धनराशि 1.33 करोड़ रुपए का 60 प्रतिशत 80.06 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है.
Chief Minister द्वारा जिला स्तरीय कार्यकारी समिति (डीएलईसी) पिथौरागढ़ के माध्यम से प्राप्त प्रस्ताव तथा राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति (एसएआरआरए) की पंचम बैठक में अनुमोदित ‘एक जनपद-एक नदी’ योजना के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ की गुरघटिया नदी के पुनर्जीवीकरण हेतु 6.59 करोड़ रुपए के सापेक्ष प्रथम चरण में 40 प्रतिशत धनराशि 1.32 करोड़ रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है.
–
डीकेपी/
Skip to content