सीएम नायब सिंह सैनी ने तालाब और अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक अध्यक्षता की

चंडीगढ़, 19 मई . Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी ने Haryana तालाब और अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक की अध्यक्षता की. उन्होंने तालाबों के प्रबंधन व रख-रखाव को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए.

सीएम नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि तालाबों के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ गंदा पानी नीचे न जमा हो, इसको भी सुनिश्चित किया जाए. सीएम ने कहा कि जिन गांवों में जोहड़ आबादी के बीच आ गए हैं, वहां उनकी सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए. तालाबों के रखरखाव की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायतों की ओर से सुनिश्चित की जाए.

उन्होंने निर्देश दिए कि गांवों के गंदे पानी को सीधे तालाबों में न डाला जाए, इसके लिए थ्री-पॉन्ड सिस्टम विकसित किया जाए. Prime Minister Narendra Modi का विजन है कि गांवों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं. बड़े तालाबों में मछली पालन को बढ़ावा दिया जाए, इसके लिए ऑनलाइन ऑक्शन पोर्टल के माध्यम से तालाबों की बोली लगाई जाए.

बता दें कि प्रदेश में अब तक 6,777 तालाबों की सफाई का कार्य पूरा किया गया है, अन्य तालाबों की सफाई का कार्य भी प्रगति पर है.

सीएम सैनी ने एक दिन पहले विपक्ष पर निशाना साधा था. उन्होंने 18 मई को Haryana लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) और Haryana कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की भर्तियों को लेकर कांग्रेस और इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) की ओर से उठाए जा रहे सवालों को ‘सिर्फ Political स्टंट’ करार दिया था.

Chief Minister ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस और आईएनएलडी के शासनकाल में मेरिट को कभी प्राथमिकता नहीं दी गई. उस समय युवाओं और उनके अभिभावकों का Government से भरोसा उठ चुका था. लोगों को लगने लगा था कि केवल पढ़ाई और मेहनत से नौकरी मिलना संभव नहीं है.

एसडी/एबीएम