योग को जीवन शैली का अभिन्न हिस्सा बनाएं: सीएम मोहन यादव

Bhopal , 11 जून . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से योग को जीवन शैली का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया है. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर Chief Minister मोहन यादव ने Thursday को विशेष संदेश जारी कर योग की महत्ता तो बताई ही साथ ही, आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित होने वाले योग के विशेष ऑनलाइन सत्र की जानकारी भी दी है.

उन्होंने हर उम्र के नागरिकों से अपील की है कि वे इस सत्र में जरूर शामिल हों. इस तरह के कार्यक्रमों से ही स्वस्थ समाज का निर्माण हो सकता है.

Chief Minister यादव ने संदेश में कहा कि योग India की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है. जिसने आज संपूर्ण विश्व को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का मार्ग दिखाया है. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक वैश्विक जन-आंदोलन के रूप में स्थापित हुआ है. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के 7वें काउंटडाउन के अवसर पर India Government के आयुष मंत्रालय द्वारा 14 जून को प्रातः साढे छह बजे से साढे सात बजे तक विशेष ऑनलाइन योग सत्र का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को योग से जोड़ते हुए स्वस्थ, जागरूक एवं निरोग समाज का निर्माण करना है.

Chief Minister यादव ने समाज के सभी वर्गों, शासकीय सेवकों-सामाजिक संगठनों से आग्रह किया कि इस ऑनलाइन योग सत्र में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें तथा योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाएं. इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए टोल-फ्री नंबर 18003157008 जारी किया गया है. इस पर मिस कॉल देकर पंजीयन कराया जा सकता हैं.

सीएम ने कहा कि हम सभी मिलकर ‘घर-घर योग-हर व्यक्ति निरोग’ के संकल्प के साथ अब हर घर योग का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में सहभागी बनें तथा स्वस्थ Madhya Pradesh और विकसित India के निर्माण में अपना योगदान दें.

एसएनपी/डीकेपी