सीएम मोहन यादव बोले, ‘मध्य प्रदेश में जल्दी लागू होगी यूसीसी’

Bhopal , 1 जून . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) जल्द लागू होगी. इसके लिए प्रदेश Government इस दिशा में तेजी से काम कर रही है.

Chief Minister मोहन यादव ने Monday को मीडिया से बात करते हुए कहा कि यूसीसी को लेकर समिति बना दी गई है. यह समिति धार्मिक लोगों से राय ले रही है. Madhya Pradesh में यूसीसी को लागू किया जाएगा. क्योंकि, आज धार्मिक-सामाजिक-पारिवारिक रूप से भिन्न-भिन्न मतों की आवश्यकता नहीं है. आज जरूरत यूसीसी की ओर बढ़ने की है. जनता भी वेबसाइट पर अपने सुझाव जरूर साझा करे.

Chief Minister यादव ने कहा कि समान नागरिक संहिता Madhya Pradesh में राज्य Government द्वारा लागू की जा रही है. हमारे राज्य में चाहे बहनों के तलाक के मामले हों, चाहे पारिवारिक परंपराएं हों, चाहे भिन्न-भिन्न धार्मिक मामले हों, आज वैधानिक और सामाजिक रूप से इनमें भिन्नता की आवश्यकता नहीं है. वर्तमान में हमें समान नागरिक संहिता की ओर बढ़ने की जरूरत है. अभी तीन राज्यों उत्तराखंड-Gujarat और असम ने इसको अपनाया है. हम भी राज्य में यूसीसी लागू करेंगे.

उन्होंने कहा कि इसके लिए Supreme Court की सेवानिवृत्त न्यायाधीश के नेतृत्व में अलग-अलग विद्वानों को मिलाकर समिति भी बना दी गई है. यह समिति विभिन्न जिलों में जाकर सभी धर्मों के लोगों से सुझाव ले रही है. उनकी रिपोर्ट का संकलन करने के बाद हम चाहेंगे कि जल्दी से जल्दी समान नागरिक संहिता Madhya Pradesh में लागू हो जाए. राज्य की भी इच्छा है कि इसे लागू होना चाहिए. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में हमारी Government जन-कल्याणकारी कामों को लगातार आगे बढ़ा रही है.

उन्होंने कहा कि Madhya Pradesh उन अनुकूल राज्यों में से एक है, जहां यूसीसी लागू होना चाहिए. यूसीसी को लेकर वेबसाइट भी लॉन्च की गई है. प्रदेश की जनता अपने सुझाव जरूर दे.

एसएनपी/एसके