
Bhopal , 13 जुलाई ( ) Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा है कि टेक सेक्टर में राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और निवेश भी आ रहा है. राजधानी Bhopal में ‘एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0:जीसीसी- डेटा सेंटर एवं सेमीकंडक्टर’ का शुभारंभ करते हुए Chief Minister यादव ने 20 औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण भी किया. इसके अलावा समारोह में इंडिया लीड फॉर गूगल प्ले और एमपीएसईडीसी के बीच महत्वपूर्ण एमओयू भी साइन किया गया.
कार्यक्रम में Chief Minister यादव ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश करवटें बदल रहा है. वो समय गुजर गया, जिसकी वजह से India की संभावनाओं पर तुषारापात होता था. आज बदलते दौर में India अपनी क्षमता-योग्यता-बुद्धिमत्ता-प्रतिभाशीलता के बलबूते पर सबकुछ करके दिखा रहा है. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के कार्यकाल को 12 वर्ष पूर्ण हो गए हैं. यह समय ज्यादा नहीं होता. इस कार्यकाल में India की पहचान सबसे तेज गति से बढ़ने वाले देश के रूप में बनी है.
सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की पहचान भी पहले केवल एग्रीकल्चर, माइनिंग और फॉरेस्ट थी, लेकिन अब डिफेंस से लेकर ड्रोन, साइंस टेक से लेकर रिन्युएबल एनर्जी, इंडस्ट्री कॉरिडोर से लेकर फ्यूचर गोइंग सेक्टर तक एमपी तेज गति से आगे बढ़ रहा है. पिछले दो वर्षों में हमने जो संकल्प लिए, उन्हें पूरा किया. दो संस्करणों में 46 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, 22 नए औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण हुआ और 4 नई परियोजनाओं का भूमि-पूजन किया गया. ग्लोबल इंवेस्टर्स मीट 2025 से लेकर आज तक टेक सेक्टर में 12 हजार करोड़ से अधिक का निवेश धरातल पर उतर चुका है.
Chief Minister यादव ने कहा कि पूर्व Prime Minister स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की वजह से भी Bhopal पहचाना जाता है. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में हिंदी में भाषण दिया था. इसी तरह हमारे Prime Minister मोदी भी दुनिया के सामने राष्ट्र भाषा को गौरवांवित करते हैं. हमें वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से आगे बढ़ना है. मध्यप्रदेश में स्पेन, कनाडा, यूके, जापान, दक्षिण कोरिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के माध्यम से अब तक 28 हजार 200 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया है. आज बार्सिलोना (स्पेन) के सबमर ग्रुप ने अपने संकल्प को दोहराया है और 1 गीगा बाइट के डाटा सेंटर स्थापित करने के लिए निवेश कर रही है.
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश Government एआई, डाटा सेंटर और सेमीकंडकर सहित सभी छोटे और बड़े उद्योगों के विकास के लिए सदैव तत्पर है. मध्यप्रदेश डीप टेक पार्क और डाटा सेंटर सहित सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है. एआई से लेकर टेक्नोलॉजी सेक्टर के विकास के लिए राज्य Government कटिबद्ध है. वहीं, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा कि जीआईएस में प्रदेश को निवेश मिला. इसमें 10 लाख करोड़ निवेश धरातल पर उतर चुका है. एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 इसी औद्योगिक निवेश यात्रा का एक पड़ाव है.
एसएनपी/पीएम
Skip to content