
Bhopal , 22 अगस्त . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने राज्य Government द्वारा बनाई गई नीतियों को औद्योगिक मित्र नीति करार देते हुए कहा कि बेहतर नीतियों का ही नतीजा है कि राज्य में देशी के साथ विदेशी निवेशक भी निवेश करने आ रहे हैं. उन्होंने दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि Madhya Pradesh में हमने निवेश के लिए बेहतर नीतियां बनाई है, जिसके परिणामस्वरूप देश समेत विदेशी निवेशक भी राज्य में निवेश करने के लिए उत्साहित हैं. साथ ही निवेशकों का विश्वास राज्य पर बढ़ा है. हमने राज्य में विभिन्न क्षेत्रों के आधार पर उद्योग स्थापित करने का फैसला किया है.
सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि वर्तमान समय हमारे लिए स्वर्णिम अवसर है. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में राज्यों को समान रूप से आगे बढ़ाने तथा अपने-अपने संसाधनों के माध्यम से प्रगति और विकास करने का यह महत्वपूर्ण समय है. हमारे राज्य की पहचान लंबे समय तक कृषि आधारित राज्य के रूप में रही है. Madhya Pradesh को प्राप्त नैसर्गिक एडवांटेज को ध्यान में रखते हुए हमने इसकी संभावनाओं पर विशेष रूप से फोकस किया.
इसी का परिणाम है कि बीते ढाई वर्षों में जीआईएस और रीजनल कॉन्क्लेव के माध्यम से प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित किया गया. साथ ही, व्यापार एवं व्यवसाय में बाधा बन रहे कानूनों को समाप्त किया गया और समय की आवश्यकता के अनुरूप नई नीतियां बनाई गईं.
Government की ओर से उठाए जा रहे कदमों का जिक्र करते हुए Chief Minister ने कहा कि राज्य में बिजली से लेकर पर्याप्त लैंड बैंक तक आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया. इसके साथ ही निवेशकों के लिए सरल, पारदर्शी एवं सुगम व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं. इन सभी प्रयासों का सकारात्मक परिणाम है कि आज प्रदेश में 10 लाख करोड़ से अधिक के निवेश धरातल पर उतर चुके हैं.
Madhya Pradesh की भौगोलिक स्थिति की चर्चा करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि Madhya Pradesh भौगोलिक दृष्टि से Rajasthan के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है. राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में उनकी विशेषताओं के आधार पर हम उद्योग स्थापित कर रहे हैं. राज्य में कपड़ा मिल, स्टील उद्योग, टेलीकॉम सेक्टर, रक्षा उद्योग, एजुकेशन, हेल्थ, फ़ूड, कोयला समेत एनर्जी पार्क की स्थापना तेजी से हो रही है. ये विशेषताएं निवेशकों का विश्वास और उद्योग को लेकर Government की प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं.
–
एसएनपी/डीकेपी
Skip to content