
Bhopal , 29 जुलाई . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि अगली गणना में राज्य में बाघों की संख्या बढ़कर 1000 होने का अनुमान है.
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Chief Minister यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति और सभी वन्यजीवों के प्रति उदारता की भाव समाहित है. जंगल का राजा बाघ शक्ति की देवी मां दुर्गा का वाहन है. प्रदेश में बाघ, चीता, घड़ियाल, हाथी और जंगली भैंसे सहित अन्य वन्यजीवों के संरक्षण की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं. इसी का परिणाम है कि प्रदेश में बाघों का कुनबा तेजी से बढ़ रहा है और Madhya Pradesh को टाइगर स्टेट का दर्जा हासिल है.
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में 53 साल पहले बाघों की संख्या दहाई के आंकड़े में सिमटी हुई थी. वर्ष 2016 में बाघों की संख्या लगभग 250 हो गई. वर्ष 2022 की गणना में प्रदेश में 785 बाघ हो गए. अगले साल नई गणना में बाघों की संख्या 1000 से अधिक होने का अनुमान है.
सीएम मोहन यादव ने दीप प्रज्जवलित कर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उन्होंने वन्य जीव संरक्षण गतिविधियों पर केंद्रित प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया. उन्होंने वन्यजीव संरक्षण के लिये प्राप्त वाहनों का लोकार्पण भी किया. कार्यक्रम में स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बाघ संरक्षण पर केंद्रित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की.
उन्होंने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बारहसिंघा को पुन: बसाने पर केंद्रित वृत्त चित्र और कान्हा टाइगर रिजर्व में टाइगर रिवाइल्डिंग पर केन्द्रित वृत्त चित्रों के टीजर रिलीज किए. Chief Minister यादव ने राज्य वन्य प्राणी बोर्ड के पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित सदस्यों डॉ. नारायण व्यास और मोहन नागर का अभिनन्दन किया. उन्होंने वन्य जीव सरंक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली वन सुरक्षा समितियों, ईको विकास समिति, ग्राम वन समिति और वन कर्मियों को पुरस्कार भी प्रदान किए.
–
एसएनपी/डीकेपी
Skip to content