
Bhopal , 5 मई . Madhya Pradesh में गेहूं खरीदी का सिलसिला जारी है, यह व्यवस्था दुरुस्त हो इसके लिए Chief Minister मोहन यादव लगातार आकस्मिक निरीक्षण कर रहे हैं. उसी क्रम में वह Tuesday को उज्जैन जिले के नागझिरी खरीदी केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने वेयरहाउस की क्षमता बढ़ाने की बात कही.
सीएम मोहन यादव उज्जैन की सेवा सहकारी संस्था दताना के नागझिरी स्थित अडानी एग्रो साइलो उपार्जन केंद्र पहुंचे,जहां उन्होंने केंद्र का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को सुविधा संबंधी जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए.
इसके अलावा उन्होंने वेयरहाउस की क्षमता बढ़ाने का भी फैसला किया. वेयरहाउस की क्षमता बढ़ने से गेहूं को बेमौसम बारिश से बचाया जा सकेगा. इससे पहले सीएम यादव शाजापुर और खरगोन में भी गेहूं उपार्जन का आकस्मिक दौरा कर चुके हैं.
उन्होंने कहा कि मैं यहां गेहूं उपार्जन केंद्र पर आया हूं. हमने पूर्व में घोषित किया है कि गेहूं खरीदी को लेकर पूरे प्रदेश में स्लॉट बुकिंग की तारीख बढ़ाई है. गेहूं उपार्जन लगातार चल रहा है. मुझे बताया गया है कि हर जगह हमारी खरीदी सहज और सामान्य हुई है, लेकिन फिर भी आकस्मिक दौरे लगाकर हमने किसानों के साथ अपनी भावना व्यक्त की है.
उन्होंने कहा कि जानकारी मिल रही है कि अब नियमित अंतराल से सात दिन के अंदर भुगतान भी हो रहा है. इस बीच लोगों का माल ढुलाई का काम भी चल रहा है. ऐसी परिस्थिति में तौल कांटे भी बढ़वाए गए हैं. Government ने सुविधाएं भी बढ़ाई हैं.
Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि मुझे बताया गया था कि वेयरहाउस के अंदर अगर क्षमता बढ़ा दें तो बारिश के मौसम में काफी लाभ होगा. आज हमने वेयरहाउस की क्षमता बढ़ाने के ऑर्डर भी निकाल दिए हैं. किसानों को किसी प्रकार की कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में हमारी Government यह साल किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है. हमारा प्रयास है कि किसानों को सब प्रकार की सुविधा मिले.
उन्होंने कहा कि Monday तक 41 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया है. कैपेसिटी और बढ़ा सकते हैं. जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम की स्थापना की है. गेहूं उपार्जन की रोज मॉनिटरिंग हो रहे हैं. गेहूं के साथ चना और मसूर की खरीदी भी चल रही है.
–
एसएनपी/डीकेपी
Skip to content