मध्य प्रदेश में बहनों को सशक्त बनाने का अभियान जारी : सीएम मोहन यादव

झाबुआ 31 जुलाई ( ) Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण का कार्य Government और सामाजिक दोनों स्तर पर हो रहा है. बहनों की सार्थक भूमिका से प्रत्येक परिवार में समृद्धि आ रही है. झाबुआ के थांदला में स्व-सहायता समूहों के क्षमतावर्धन एवं ऋण वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Chief Minister यादव ने कहा कि बहनें स्व-सहायता समूहों को नई ताकत दे रही हैं. कृषि, पशुपालन, बैंक, उद्यम सखियां भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं. बहनों की सार्थक भूमिका से प्रत्येक परिवार में समृद्धि आ रही है.

Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में नगरीय निकायों और पंचायतों में 50 प्रतिशत स्थान बहनों के लिए आरक्षित है. सरकारी सेवाओं में बहनों के लिए 35 प्रतिशत स्थान आरक्षित रखे गए हैं. Prime Minister Narendra Modi Lok Sabha और राज्यसभा में बहनों के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध हैं. Chief Minister यादव ने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृ्त्व में मध्यप्रदेश तेज गति से आगे बढ़ रहा है.

उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी जब लगातार तीन बार पड़ोसी राज्य Gujarat के Chief Minister थे, तब झाबुआ के आसपास जनजातीय अंचल में विकास के अद्भुत कार्य हुए. पूरी दुनिया Gujarat की शक्ति से परिचित हुई. Prime Minister मोदी गरीब, किसान, युवा और नारी कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने स्व-सहायता समूहों से जुड़ी बहनों के सशक्तीकरण के लिए 300 करोड़ रुपये के ऋण दिए गए हैं. स्व-सहायता समूहों से बहनों की समृद्धि का मार्ग खुल रहा है. यह आत्मनिर्भरता और समाजिक सशक्तीकरण का एक बड़ा आंदोलन बन रहा है. सहयोग और सहभागिता से समृद्ध होकर बहनें नए रिकॉर्ड बना रही हैं.

एसएनपी/पीएम