सीएम माझी ने नीति आयोग की बैठक में ओडिशा की विकास पहलों को किया पेश

भुवनेश्वर, 11 जून . Odisha के Chief Minister मोहन चरण माझी ने Thursday को New Delhi में आयोजित नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में राज्य की विकास यात्रा और मानव संसाधन विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण पहलों को देश के सामने रखा.

Prime Minister Narendra Modi की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में Chief Minister ने शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य, खेल, तकनीक आधारित सुशासन और समावेशी विकास के क्षेत्र में Odisha द्वारा किए जा रहे कार्यों को विस्तार से बताया.

Chief Minister मोहन चरण माझी ने कहा कि Odisha, Prime Minister मोदी के ‘पूर्वोदय’ विजन को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है. उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में Odisha की आर्थिक विकास दर 7.9 प्रतिशत रही, जबकि राजकोषीय घाटा और कर्ज का स्तर एफआरबीएम मानकों के भीतर बनाए रखा गया. इतना ही नहीं, नीति आयोग के फिस्कल हेल्थ इंडेक्स 2026 में Odisha को देश में पहला स्थान मिला है.

बैठक का विषय ‘विकसित India के लिए समावेशी मानव विकास’ था. इस पर बोलते हुए Chief Minister ने कहा कि केवल सड़कें, पुल और इमारतें बनाकर विकसित India नहीं बनाया जा सकता, बल्कि इसके लिए शिक्षित बच्चे, स्वस्थ परिवार, कुशल युवा और समान अवसर जरूरी हैं. उन्होंने कहा कि ‘विकसित Odisha’ के विजन के तीन प्रमुख स्तंभ (समावेशिता, समृद्धि और स्वास्थ्य-शिक्षा आधारित कल्याण) हैं.

Chief Minister ने बताया कि बच्चों के शुरुआती विकास पर राज्य विशेष ध्यान दे रहा है. बच्चे के मस्तिष्क का 85 प्रतिशत विकास जीवन के पहले दो वर्षों में हो जाता है. इसी को ध्यान में रखते हुए सुखद लालन-पालन, आमे पढ़िबा आमा भाषारे, मो विकास पत्र, आरोहण, सक्षम आंगनवाड़ी और विद्या-सार्थी जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं. साथ ही, राष्ट्रीय एआई मिशन के तहत एआई का उपयोग कर बच्चों की शिक्षा और विकास की निगरानी की जाएगी.

शिक्षा क्षेत्र में आमा कुनी पिला, शिशु वाटिका, प्रवेश उत्सव, खड़ी छुआं, गोदाबरिश मिश्रा आदर्श प्राथमिक विद्यालय, Chief Minister पोषण योजना, शहीद माधो सिंह हाथ खर्चा योजना, मातृभाषा आधारित बहुभाषी शिक्षा और Chief Minister कन्या सुमंगला योजना जैसी योजनाओं का भी उल्लेख किया गया.

Chief Minister ने कहा कि Odisha अपने स्किल डेवलपमेंट सिस्टम को मजबूत कर रहा है. इसके तहत आईटीआई का आधुनिकीकरण, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, एआई लैब, पीएम सेतु क्लस्टर और वर्ल्ड स्किल सेंटर का विस्तार किया जा रहा है. वहीं, उच्च शिक्षा में 1.5 लाख छात्रों के लिए इंटर्नशिप और अप्रेंटिसशिप आधारित डिग्री कार्यक्रम शुरू किए गए हैं.

उन्होंने खेल, कृषि और स्वास्थ्य क्षेत्र में भी राज्य की उपलब्धियों का जिक्र किया. ब्लॉक स्तर पर स्टेडियम निर्माण, एग्रीस्टैक आधारित डिजिटल फसल सर्वेक्षण और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है. Chief Minister ने बताया कि ‘आमा साथी’ जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म और एआई तकनीक के माध्यम से शासन और जनसेवाओं को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाया जा रहा है.

Chief Minister मोहन चरण माझी ने कहा कि Odisha Government उद्योग और शिक्षा संस्थानों के बीच साझेदारी को ज्यादा मजबूत करेगी.

डीकेपी