सीएम हेमंत सोरेन ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए झारखंड के युवाओं से मांगे सुझाव, पोर्टल लॉन्च

रांची, 9 अगस्त . Jharkhand के Chief Minister हेमंत सोरेन ने राज्य में परीक्षा व्यवस्था को लेकर युवाओं से सुझाव मांगे हैं. उन्होंने social media पर जारी संदेश में कहा कि शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्था को पारदर्शी, निष्पक्ष, विश्वसनीय और समयबद्ध बनाने के लिए छात्रों की भागीदारी जरूरी है.

सीएम हेमंत सोरेन ने ‘छात्रों की बात-छात्रों के साथ’ अभियान का जिक्र करते हुए Jharkhand के प्रत्येक जिले, प्रखंड, कॉलेज, विश्वविद्यालय, कोचिंग संस्थान और छात्र-छात्राओं से परीक्षा प्रणाली से जुड़ी समस्याओं और सुधार के सुझाव साझा करने की अपील की.

उन्होंने कहा कि Jharkhand के लाखों युवाओं के सपनों के साथ उनके परिवारों की उम्मीदें जुड़ी होती हैं. ऐसे में परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया की विश्वसनीयता Government की प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने कहा कि वर्षों तक शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, आयोग और रोजगार जैसे क्षेत्रों को अपेक्षित मजबूती नहीं मिल सकी. Government ने समस्याओं से मुंह मोड़ने के बजाय उन्हें स्वीकार किया और सुधार की दिशा में कदम उठाए हैं.

Chief Minister ने अपने संदेश में दावा किया कि राज्य गठन के बाद पहली बार Government ने जेपीएससी और अन्य भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए नई नियमावली तैयार की है. प्रश्नपत्र लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने और परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सख्त कानूनी प्रावधान किए गए हैं. उन्होंने कहा कि इन प्रावधानों को लेकर आलोचनाएं भी हुईं, लेकिन Government का मानना है कि ईमानदारी से परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए.

Chief Minister ने कहा कि देश के कई राज्यों में परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता से जुड़ी चुनौतियां सामने आ रही हैं. ऐसे में Jharkhand का प्रयास केवल समस्याओं पर चर्चा करना नहीं, बल्कि उनके समाधान की दिशा में आगे बढ़ना है. उन्होंने रोजगार और नियुक्ति प्रक्रियाओं में सुधार का भी उल्लेख किया और कहा कि Government Jharkhandी युवाओं के हितों की रक्षा तथा उनके लिए अवसरों का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Chief Minister के मुताबिक, छात्रों से मिले सुझावों का अध्ययन किया जाएगा और विशेषज्ञों के जरिए उनका परीक्षण कराया जाएगा. नियमों और संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप जिन सुझावों को लागू करना संभव होगा, उन्हें तय समय सीमा के भीतर लागू करने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि परीक्षा सुधार केवल एक प्रशासनिक विषय नहीं है, बल्कि यह युवाओं के विश्वास, लाखों परिवारों की उम्मीदों और राज्य के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है.

Chief Minister ने छात्रों से परीक्षा प्रणाली की कमियों, उनके सामने आई समस्याओं और बेहतर व्यवस्था के सुझाव साझा करने को कहा है. इसके लिए संवाद डॉट Jharkhand डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल पर सुझाव दर्ज कराने की अपील की गई है. उन्होंने कहा कि Government परीक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, तकनीक-सक्षम, सुरक्षित और जवाबदेह बनाना चाहती है और इसमें युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी.

एसएनसी/