
रांची, 9 अगस्त . Jharkhand में प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े विवाद और छात्र आंदोलन के बीच Chief Minister हेमंत सोरेन ने Sunday को आंदोलनरत युवाओं को भरोसा दिलाया कि Government उनके अधिकारों और भविष्य को लेकर गंभीर है. उन्होंने कहा कि छात्रों को न्याय मिलेगा और जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
रांची के मोरहाबादी मैदान में विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आयोजित Jharkhand आदिवासी महोत्सव 2026 में सीएम हेमंत सोरेन ने छात्र आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि Government प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं की बात सुन रही है और उनकी शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है. उन्होंने युवाओं से संयम बनाए रखने और Government पर विश्वास करने की अपील की.
Chief Minister ने कहा कि राज्य Government की जिम्मेदारी समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति है. पढ़े-लिखे युवाओं से लेकर महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और वंचित तबकों तक सभी के हित Government की प्राथमिकताओं में हैं. उन्होंने कहा कि छात्रों द्वारा उठाए जा रहे अधिकारों और मांगों से जुड़े मामलों को Government संवेदनशीलता के साथ देख रही है.
परीक्षाओं से जुड़े विवाद की ओर इशारा करते हुए सोरेन ने कहा, ‘हमलोगों ने चोरी पकड़ ली है. अब उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी शुरू हो गयी है.’ उन्होंने आंदोलनरत छात्रों को आश्वस्त किया कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. Chief Minister ने दोहराया, Government मामले की गंभीरता को समझ रही है और युवाओं के भविष्य से जुड़े इस विषय में दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा.
सोरेन ने छात्र आंदोलन में Political हस्तक्षेप को लेकर विपक्ष को भी आगाह किया. उन्होंने कहा कि युवाओं को किसी Political संरक्षण की आवश्यकता नहीं है और उन्हें अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने का पूरा अधिकार है. Chief Minister ने आरोप लगाया कि Political दल अपने हितों के लिए युवाओं को भ्रमित करने या आंदोलन को Political रंग देने का प्रयास कर सकते हैं.
उन्होंने कहा कि देशभर में Political दल युवाओं को अपने प्रभाव में लेने की कोशिश करते हैं. ऐसे में छात्रों को किसी के बहकावे में आने के बजाय अपने मुद्दों पर केंद्रित रहना चाहिए. Chief Minister ने दोहराया कि Government उनकी बात सुनने और अधिकारों से जुड़े मामलों के समाधान के लिए तैयार है.
Jharkhand में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता, कथित अनियमितताओं की जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई जैसी मांगों को लेकर छात्र संगठनों की गतिविधियां जारी हैं. Chief Minister का बयान ऐसे समय आया है जब इस मुद्दे पर Government और आंदोलनरत छात्रों के बीच भरोसा कायम करना चुनौती बना हुआ है. अब निगाहें Government की ओर से उठाए जाने वाले ठोस कदमों पर हैं.
इससे पहले मोरहाबादी मैदान में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर Jharkhand की जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और विरासत को प्रदर्शित करने के लिए दो दिवसीय आदिवासी महोत्सव शुरू हुआ. नौ और 10 अगस्त को आयोजित इस आयोजन में राज्य की विविध जनजातीय सांस्कृतिक पहचान को सामने रखा जा रहा है.
–
एसएनसी/डीकेपी
Skip to content