
रांची, 11 अगस्त . Jharkhand में 19 दिनों से जारी छात्र आंदोलन के बीच Chief Minister हेमंत सोरेन परीक्षा व्यवस्था में सुधार के मुद्दे पर एक बार फिर युवाओं से social media के जरिए मुखातिब हुए हैं. Tuesday शाम उन्होंने युवा साथियों को संबोधित करते हुए एक पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया कि ‘छात्रों की बात-छात्रों के साथ’ अभियान के तहत अब तक 8,500 से अधिक युवाओं ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर अपने सुझाव दिए हैं.
सीएम हेमंत सोरेन ने पिछले तीन दिनों में युवाओं को संबोधित करते हुए तीसरा पोस्ट लिखा है. Chief Minister ने कहा कि युवाओं से ओएमआर, परीक्षा कैलेंडर, स्कोरकार्ड, प्रश्नपत्र, परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और जेपीएससी सहित दोनों आयोगों में संवैधानिक दायरे में जरूरी सुधारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हो रहे हैं.
उन्होंने कहा कि Government का उद्देश्य केवल समस्याओं पर चर्चा करना नहीं है. Government वर्तमान चुनौतियों का समाधान करते हुए ऐसी परीक्षा व्यवस्था तैयार करना चाहती है, जो वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष, सुरक्षित, विश्वसनीय और जवाबदेह हो.
Chief Minister ने राज्य के युवाओं से अपने सुझाव देना जारी रखने की अपील करते हुए कहा कि कि एक सुझाव केवल आज की परीक्षा व्यवस्था में बदलाव तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि Jharkhand के हजारों-लाखों युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने में योगदान देगा. Chief Minister ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में सुधार राज्य Government का अकेला प्रयास नहीं होगा. इसमें Jharkhand के युवाओं की जनभागीदारी महत्वपूर्ण होगी. उन्होंने कहा कि Government युवाओं के सुझावों को सुधार की प्रक्रिया का हिस्सा बनाना चाहती है.
बता दें कि जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर राज्य में 19 दिनों से छात्र आंदोलन चल रहा है. छात्र परीक्षा व्यवस्था में सुधार के साथ विवादित परीक्षाओं की जांच और भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने की मांग कर रहे हैं. Monday को विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों और Police के बीच टकराव के बाद यह मुद्दा और गरमा गया है.
–
एसएनसी/डीकेपी
Skip to content