विधानसभा में विपक्ष पर हमलावर हुए सीएम हेमंत, बोले-14वीं जेपीएससी पीटी और बैकलॉग परीक्षाएं रद्द करने को तैयार है सरकार

रांची, 11 अगस्त . Jharkhand में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच Chief Minister हेमंत सोरेन ने Tuesday को विधानसभा में Government का रुख स्पष्ट किया. उन्होंने कहा कि Government 14वीं Jharkhand लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) प्रारंभिक परीक्षा और बैकलॉग परीक्षाओं को रद्द करने के लिए तैयार है. टीडीपीएल से जुड़ी परीक्षाओं की जांच भी कराई जाएगी.

Chief Minister ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं की पूरी व्यवस्था में सुधार के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों की विशेषज्ञता ली जाएगी. Chief Minister अपने भाषण के दौरान विपक्ष पर हमलावर रहे. उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग गेरूआ पहनकर ढोंग तो करते ही हैं, अब इनकी पार्टी के लोग छात्र का चोला पहनकर Political स्वार्थ साधने में लगे हैं. उन्होंने विपक्षियों पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया.

Chief Minister हेमंत के भाषण के दौरान विपक्षी सदस्यों ने लगातार नारेबाजी की और सदन में हंगामा जारी रखा. इस पर उन्होंने कहा कि ये लोग सदन की गरिमा को तार-तार करते हैं और भाषणों में लोकतंत्र को बचाने की बात करते हैं. सोरेन ने जेपीएससी की परीक्षा कराने वाली एजेंसी टीडीपीएल को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि यह कंपनी उत्तर प्रदेश की है और बिहार से उसका जुड़ाव रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी एजेंसियों के जरिए Jharkhand के युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई.

Chief Minister ने कहा कि Government ने अपना निर्णय ले लिया है. विपक्ष चाहे जितना हंगामा करे, Government अपने फैसलों पर आगे बढ़ती रहेगी. उन्होंने कहा कि जिन परीक्षाओं को लेकर संदेह और शिकायतें सामने आई हैं, उनकी जांच कराने में Government पीछे नहीं हटेगी. परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए बड़े शैक्षणिक संस्थानों से तकनीकी और विशेषज्ञ सलाह ली जाएगी. Chief Minister ने अपने भाषण मे Monday को हुए विधानसभा घेराव का भी जिक्र किया.

उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान प्रशासन और Police ने संयम का परिचय दिया. उन्होंने कहा कि विधानसभा, Lok Sabha और विधान परिषद जैसे संवैधानिक संस्थानों के आसपास सुरक्षा कारणों से प्रतिबंध लागू रहते हैं. इसके बावजूद प्रदर्शनकारी विधानसभा परिसर के करीब तक पहुंचे. सोरेन ने विपक्ष पर छात्रों को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग अलग-अलग रूप और पहचान के पीछे छिपकर युवाओं को दिग्भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि विपक्ष जांच की प्रक्रिया को अंतिम निष्कर्ष तक पहुंचने से रोकने की कोशिश कर रहा है. Chief Minister ने कहा कि Government छात्रों की समस्याओं का समाधान चाहती है. विपक्ष हंगामा करता रहे, Government अपना काम करती रहेगी. विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने एक कविता के जरिए भाजपा के Political पतन पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि “गिरने की अभी और संभावनाएं बाकी हैं” और यह गिरावट अभी शुरू हुई है.

एसएनसी/पीएम