मुंबई में अमेजन सीईओ एंडी जस्सी से मिले सीएम फडणवीस, निवेश और रोजगार पर हुई अहम बातचीत

Mumbai , 24 जून . Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने Wednesday को अमेजन के सीईओ एंडी जस्सी से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि बातचीत में इस बात पर चर्चा हुई कि Maharashtra India की टेक्नोलॉजी राजधानी है और अमेजन राज्य के डिजिटल बदलाव की यात्रा में एक अहम भागीदार है.

Chief Minister फडणवीस ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा, “आज Mumbai में अमेजन के सीईओ का स्वागत और उनसे मुलाकात करना मेरे लिए खुशी की बात थी. मैंने फिर से इस बात को याद किया कि अमेजन ने जून 2016 में India का अपना पहला क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र शुरू करने के लिए Mumbai को चुना था. तब से Maharashtra और अमेजन की साझेदारी लगातार मजबूत हुई है.”

उन्होंने बताया कि 2025 में दावोस में अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्‍ल्‍यूएस) के साथ हुए समझौते (एमओयू) के तहत Maharashtra में 8.3 अरब डॉलर के विस्तार प्रोजेक्ट पर काम आगे बढ़ रहा है. यह अमेजन की किसी एक राज्य में अब तक की सबसे बड़ी प्रतिबद्धता है, जिससे India में करीब 83,100 नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है.

Chief Minister ने कहा कि Maharashtra में अमेजन का मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर है. राज्य में कंपनी के छह फुलफिलमेंट सेंटर और 200 से ज्यादा डिलीवरी स्टेशन हैं, जिनसे India और दुनिया भर के ग्राहकों तक सामान पहुंचाया जाता है. अमेजन के जरिए 22,000 से ज्यादा कारोबारी और छोटे व्यवसाय दुनिया भर के ग्राहकों को अपने उत्पाद बेच रहे हैं. थाणे, Mumbai , पुणे और कोल्हापुर अमेजन पर निर्यात करने वाले India के टॉप 50 शहरों में शामिल हैं.

फडणवीस ने अमेजन के सामाजिक कामों की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि Maharashtra के पर्यावरण के लिए कंपनी ने कई कदम उठाए हैं, जिनमें वैतरणा हाइड्रोबेसिन में 10 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है. इससे हर साल करीब 1.3 अरब लीटर पानी बचाने में मदद मिलेगी और 700 किसानों को फायदा होगा. इसके अलावा पश्चिमी घाटों में तीन लाख पेड़ लगाने और ठाणे क्रीक के आसपास फ्लेमिंगो (राजहंस) के रहने वाले इलाकों को बचाने के लिए 12 लाख डॉलर का निवेश किया जा रहा है. कंपनी लाखों युवाओं को भविष्य के रोजगार के लिए ट्रेनिंग भी दे रही है.

उन्होंने कहा, “हम आगे भी मिलकर काम करने और इससे भी बड़े काम करने की उम्मीद रखते हैं.”

अमेजन सीईओ की यह यात्रा ऐसे समय में हुई है जब ई-कॉमर्स कंपनी India में तेजी से बढ़ते ऑनलाइन किराना बाजार में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना कर रही है. देश की घरेलू क्विक-कॉमर्स कंपनियां जैसे ब्लिंकइट, जेप्टो, स्विगी, इंस्टामार्ट और वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट तेजी से अपने डार्क स्टोर नेटवर्क बढ़ा रही हैं.

Wednesday को कंपनी ने बताया कि वह अपनी बेहद तेज डिलीवरी सर्विस ‘अमेजन नाउ’ को India के 300 से ज्यादा शहरों तक पहुंचाने की योजना बना रही है. कंपनी का कहना है कि वह देश का सबसे बड़ा ‘कुछ ही मिनटों में डिलीवरी’ नेटवर्क बनाने की कोशिश कर रही है.

एवाई/डीकेपी