
देहरादून,12 अप्रैल . उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने Prime Minister Narendra Modi के 14 अप्रैल को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर तैयारियों की समीक्षा की. Sunday को उन्होंने गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड एवं मां डाट काली मंदिर तक सड़क मार्ग से स्थलीय निरीक्षण किया और विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की.
मीडिया से बातचीत में सीएम धामी ने कहा कि Prime Minister मोदी के उत्तराखंड दौरे पर हमेशा राज्य को नई सौगातें मिलती हैं.
उन्होंने कहा कि 2014 में Prime Minister बनने के बाद से अब तक जितनी भी बार पीएम मोदी उत्तराखंड आए हैं, हर बार राज्य को कुछ न कुछ नया मिला है. इस बार भी उनके आगमन पर एक ऐतिहासिक पल होने जा रही है.
धामी ने बताया कि Prime Minister देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे को समर्पित करेंगे, जिससे दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा का समय मात्र दो से ढाई घंटे रह जाएगा. उन्होंने इसे राज्यवासियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी बताया और कहा कि इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.
सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के दिल में उत्तराखंड बसता है. उनके आने से पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल रहता है.
उत्तराखंड Government में मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पीएम मोदी का उत्तराखंड से गहरा लगाव है. यह हमारे लिए गौरव की बात है. 14 अप्रैल को पीएम मोदी उत्तराखंड आएंगे. उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा. इस दौरान कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया जाएगा. आज पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया.
सीएम धामी ने एक्स पर पोस्ट किया, पीएम मोदी के देहरादून में 14 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम के सफल आयोजन के दृष्टिगत गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड एवं मां डाट काली मंदिर तक सड़क मार्ग से स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की.
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली. साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं. इस अवसर पर मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां काली से राज्य की उन्नति एवं कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रार्थना की.
–
डीकेएम/
Skip to content