
एलुरु, 13 जुलाई . आंध्र प्रदेश के Chief Minister एन. चंद्रबाबू नायडू ने Monday को एलुरु जिले में स्थित महत्वाकांक्षी पोलावरम सिंचाई परियोजना का दौरा कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. Chief Minister ने हेलीकॉप्टर से परियोजना क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया और विभिन्न महत्वपूर्ण हिस्सों में चल रहे कार्यों की समीक्षा की.
सीएम चंद्रबाबू नायडू ने स्पिलवे से होकर बह रहे गोदावरी नदी के बाढ़ के पानी का निरीक्षण किया. इसके अलावा उन्होंने अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम कॉफरडैम के बीच चल रहे निर्माण कार्यों का भी हवाई सर्वेक्षण किया. अधिकारियों ने Chief Minister को परियोजना की मौजूदा स्थिति और निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी दी.
निरीक्षण के दौरान Chief Minister ने पोलावरम परियोजना के अर्थ- कम-रॉक फिल (ईसीआरएफ) डैम के गैप-1 और गैप-2 में चल रहे कार्यों की समीक्षा की. इसके साथ ही उन्होंने हाइड्रोपावर जनरेशन स्टेशन के निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया. पोलावरम परियोजना को राज्य की प्रमुख सिंचाई और जल प्रबंधन योजनाओं में शामिल किया जाता है, जिसके पूरा होने से कृषि और जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है.
Chief Minister के साथ राज्य के जल संसाधन मंत्री निम्मला रामा नायडू और जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे. अधिकारियों ने परियोजना से जुड़े तकनीकी पहलुओं, निर्माण की समयसीमा और आगे की कार्ययोजना पर Chief Minister को विस्तृत जानकारी दी.
Chief Minister चंद्रबाबू नायडू ने हाई-लेवल समीक्षा बैठक के दौरान परियोजना के अहम हिस्सों पर चर्चा की. बैठक में जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा एमईआईएल ग्रुप के प्रोजेक्ट्स डायरेक्टर (हेवी इंजीनियरिंग) सीएच. सुब्बैया और अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए.
Chief Minister ने परियोजना में हो रही प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि पोलावरम जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करना Government की प्राथमिकता है. उन्होंने निर्माण कार्यों में जुटे अधिकारियों, इंजीनियरों और संबंधित एजेंसियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की.
पोलावरम परियोजना आंध्र प्रदेश की प्रमुख बहुउद्देश्यीय परियोजनाओं में से एक है. Government का कहना है कि इसके पूरा होने से सिंचाई क्षमता बढ़ाने, पेयजल उपलब्धता सुधारने और राज्य के विकास को गति देने में मदद मिलेगी.
–
एससीएच/डीकेपी
Skip to content