अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के साथ किया योगाभ्यास

jaipur, 20 जून . अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले Rajasthan में जगह-जगह Saturday को योग कार्यक्रम आयोजित किए गए. jaipur में Chief Minister भजन लाल शर्मा ने Rajasthan Police की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट व Rajasthan Police अकादमी की प्रशिक्षु के साथ अपने आवास पर योगाभ्यास किया. उन्होंने शारीरिक शक्ति, मानसिक शांति और संतुलित जीवन के लिए योग को आधार बताया और नागरिकों से राज्यभर में होने वाले योग दिवस कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की.

सीएम भजनलाल शर्मा ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “आज Chief Minister निवास पर Rajasthan Police की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट व Rajasthan Police अकादमी की प्रशिक्षु बहनों के साथ योगाभ्यास किया. Prime Minister Narendra Modi के सतत प्रयासों से योग आज वैश्विक जनआंदोलन का स्वरूप ले चुका है. India की यह अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर विश्वभर में स्वास्थ्य, संतुलन और मानव कल्याण का संदेश दे रही है.”

उन्होंने आगे लिखा, “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से आग्रह है कि 21 जून को योग कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें व योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं. नियमित योग न केवल स्वस्थ तन और शांत मन प्रदान करता है, बल्कि सकारात्मक, ऊर्जावान और संतुलित जीवन की आधारशिला भी रखता है. आइए, योग को अपनाकर स्वस्थ, सशक्त और विकसित Rajasthan के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें.”

वहीं, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत की अगुवाई में जोधपुर में एक योग सत्र आयोजित किया गया. 21 जून को होने वाले मुख्य कार्यक्रम से पहले जोधपुर के गौशाला ग्राउंड में सैकड़ों लोगों ने योग किया और जागरूकता फैलाई. इसमें जन-प्रतिनिधियों, अधिकारियों, Policeकर्मियों और आम नागरिकों ने योग की विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया.

राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने कहा, “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले मरुधरा खेल संस्थान ने आज एक भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया है, जैसा कि वे हर साल करते हैं. Prime Minister Narendra Modi ने योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया है और दुनिया को इससे परिचित कराया है. आज पूरी दुनिया में योग को बहुत उत्साह और समर्पण के साथ अपनाया जा रहा है.”

उन्होंने कहा, “विश्व शांति के लिए भी योग बेहद महत्वपूर्ण है. इससे मर्यादित, अनुशासित और स्वस्थ जीवन का आनंद लिया जा सकता है. हमारे Prime Minister की सोच है कि अगर India का नागरिक स्वस्थ रहेगा तो देश स्वस्थ रहेगा. विश्व शांति और कल्याण के लिए भी योग महत्वपूर्ण है.”

डीसीएच/