सीएम भगवंत मान ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की करेंगे शुरूआत, महिलाओं के खातों में आएंगे 3000 और 4000 रुपए

चंड़ीगढ़, 1 जुलाई . पंजाब के Chief Minister भगवंत सिंह मान Wednesday को धुरी से बहुप्रतीक्षित ‘Chief Minister मावां-धीयां सत्कार योजना’ की शुरुआत करेंगे. सरकारी सूत्रों के अनुसार दोपहर 12 बजे के बाद लाभार्थी महिलाओं के खातों में तीन महीने की सम्मान राशि एकमुश्त जमा की जाएगी.

विधानसभा चुनाव 2022 से पहले आम आदमी पार्टी द्वारा महिलाओं से किए गए प्रमुख वादों में शामिल इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं के बैंक खातों में सम्मान राशि सीधे भेजी जाएगी. सामान्य वर्ग की महिलाओं को कुल 3,000 रुपए (1,000 रुपये प्रतिमाह) और अनुसूचित जाति (एससी) की महिलाओं को 4,500 रुपए (1,500 रुपये प्रतिमाह) की राशि सीधे बैंक खातों में भेजी जानी है.

पंजाब का कहना है कि अब तक इस योजना के लिए करीब 50 लाख महिलाओं का पंजीकरण हो चुका है. जो महिलाएं बाद में पंजीकरण कराएंगी, उन्हें भी पात्रता के अनुसार योजना का लाभ दिया जाएगा.

Chief Minister भगवंत मान ने पहले ही स्पष्ट किया था कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाएं भी इस योजना की पात्र होंगी. राज्य Government का अनुमान है कि पंजाब की लगभग 97 प्रतिशत महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा. इसके लिए वर्ष 2025-26 के बजट में 9,300 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.

Chief Minister भगवंत सिंह मान ने पिछले दिनों कहा था कि उनकी Government लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रही है. राज्य में घरों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई गई है, बिना भ्रष्टाचार के 68 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं, सड़कों का विकास किया गया है और कई टोल प्लाजा बंद कर प्रतिदिन लगभग 70 लाख की बचत सुनिश्चित की गई है. शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को भी मजबूत करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है.

Chief Minister भगवंत मान ने सिंचाई क्षेत्र में सुधार का उल्लेख करते हुए कहा कि Government बनने के समय नहरों के पानी का उपयोग केवल 22 प्रतिशत था, जो अब बढ़कर 80 प्रतिशत से अधिक हो गया है.

उन्होंने कहा कि गांवों के विकास के लिए भी नियमित रूप से अनुदान जारी किए जा रहे हैं. स्वास्थ्य क्षेत्र में ‘Chief Minister सेहत योजना’ का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पंजाब के प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है और अब तक लोग 650 करोड़ रुपए से अधिक का मुफ्त उपचार प्राप्त कर चुके हैं.

पीएम