
New Delhi, 24 मई . दिल्ली के पूर्व Chief Minister और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा शासित समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील की है कि वे अपने यहां पर नीट देने वाले छात्रों के लिए बस सेवा फ्री कर दें.
पंजाब के Chief Minister भगवंत मान ने हाल ही में ऐलान किया था कि नीट देने वाले छात्रों को बस के किराये में राहत दी जाएगी. केजरीवाल और भगवंत मान ने एक वीडियो शेयर कर यह जानकारी साझा की थी. इसके बाद, Haryana और बिहार के मुख्यमंत्रियों ने भी बस सेवा फ्री करने का ऐलान किया था.
केजरीवाल ने Sunday को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर करीब एक मिनट का वीडियो शेयर सभी मुख्यमंत्रियों से हाथ जोड़कर अपील करते हुए कहा कि सभी मुख्यमंत्रियों से मेरी अपील है कि कृपया 21 जून को नीट की दोबारा परीक्षा देने वाले सभी छात्रों के लिए बस यात्रा मुफ्त कर दें.
उन्होंने कहा कि मुझे यह देखकर खुशी हुई कि बिहार और Haryana ने इस मामले में पंजाब की राह अपनाई है. उम्मीद है कि अन्य Chief Minister भी ऐसा ही करेंगे.
नीट को लेकर बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि नीट में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु बिहार की सभी सरकारी बसों में आवागमन निःशुल्क रहेगा. साथ ही, जिला प्रशासन, राज्य के सभी मठ-मंदिरों एवं गैर-सरकारी संगठनों से आग्रह है कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य प्रमुख स्थानों पर परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए पेयजल, सत्तू आदि की व्यवस्था में सहयोग करें. सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा हेतु शुभकामनाएं.
Haryana के Chief Minister नायब सैनी ने नीट के परीक्षार्थियों के लिए 20 और 21 जून को Haryana रोडवेज में निशुल्क यात्रा की घोषणा की है. विद्यार्थी अपना नीट एडमिट कार्ड दिखाकर फ्री यात्रा कर सकेंगे. Chief Minister ने कहा कि सभी युवा साथियों की सफलता Government की प्राथमिकता है और उन्होंने विद्यार्थियों को पूरे मनोयोग से परीक्षा देने के लिए शुभकामनाएं दीं.
बता दें कि 3 मई 2026 को आयोजित नीट यूजी में पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोप सामने आए थे, जिसके बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया. एजेंसियों की शुरुआती जांच में परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठे. इसी आधार पर परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया और अब इसे नए सिरे से आयोजित किया जाएगा.
–
डीकेएम/पीएम
Skip to content