
New Delhi, 11 अगस्त . Jharkhand में विधानसभा का घेराव करने जा रहे छात्रों पर लाठीचार्ज का मुद्दा सड़क से लेकर संसद तक गर्माया हुआ है. कांग्रेस गृह मंत्री अमित शाह से सदन में जवाब देने की मांग पर अड़ी हुई है, वहीं भाजपा ने Jharkhand Government की छात्रों पर लाठीचार्ज की कार्रवाई की निंदा करते हुए विपक्ष पर राजनीति करने का आरोप लगाया है.
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने से कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और Prime Minister Narendra Modi को सदन में आकर जवाब देना चाहिए. उन्होंने कहा, “उम्मीद करते हैं कि गृह मंत्री अमित शाह और Prime Minister मोदी Lok Sabha और राज्यसभा में अपना दर्शन देंगे. यह मांग विपक्ष की ओर से लगातार हो रही है. मुझे इस बात पर हैरानी होती है कि Lok Sabha जो देश की सबसे बड़ी पंचायत है, वहां पर पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह को आने में आखिर क्या संकोच है.”
तारिक अनवर ने कहा कि लोकतंत्र में Prime Minister, गृहमंत्री या विपक्ष का कोई भी नेता हो, उसका सदन के प्रति दायित्व बनता है. उन्होंने कहा, “सभी जानते हैं कि लोकतंत्र में Prime Minister, गृह मंत्री या फिर कोई विपक्ष का नेता हो, कोई भी हो, उसका सदन के प्रति कुछ दायित्व है और उनका सदन में आना आवश्यक है.”
BJP MP जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने Jharkhand में जेपीएससी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा, “Jharkhand में छात्रों के साथ गलत हो रहा है. छात्र वहां पर सही मांग के साथ धरना दे रहे हैं. वे शांतिपूर्ण धरना दे रहे हैं.” सिग्रीवाल ने आरोप लगाया, “शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद राज्य Government ने बल प्रयोग किया और छात्रों पर बर्बरतापूर्वक आंसू गैस के गोले दागे. इस कार्रवाई के लिए मैं Jharkhand Government की कठोर शब्दों में भर्त्सना करता हूं. Government को तुरंत छात्रों से वार्ता करके उनकी मांगों को मानना चाहिए.”
भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “छात्रों के नाम पर राजनीति करने वालों की पोल छात्रों ने ही खोलकर रख दी है. जंतर-मंतर पर जो लोग राजनीति कर रहे हैं, उसे पूरे देश ने देखा. Jharkhand में छात्रों के ऊपर लाठीचार्ज हो रहा है लेकिन विपक्ष सिर्फ बयान पर बयान दे रहा है.”
उन्होंने सवाल उठाया, “इस समय राहुल गांधी कहां हैं? क्या Jharkhand देश से बाहर है? क्या सिर्फ बयान से काम हो जाएगा? छात्रों को सिर्फ सहानुभूति नहीं बल्कि निर्णायक कार्रवाई से मतलब है. भाजपा Government ने छात्रों के साथ बैठकर हर मुद्दे पर चर्चा की लेकिन विपक्ष ने सिर्फ राजनीति की. छात्रों पर किसी भी प्रकार की बर्बरता नहीं होनी चाहिए.”
–
एससीएच/पीएम
Skip to content