प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर सीजेपी की केंद्र को चेतावनी, कहा-आवश्यक कदम उठाने पर विचार करेंगे

New Delhi, 27 जुलाई . कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरभ दास ने दावा किया है कि असम, पश्चिम बंगाल और बिहार सहित कुछ राज्यों से छात्रों और अन्य प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाए जाने, हिरासत में लेने और गिरफ्तार किए जाने की खबरें मिल रही हैं. इन रिपोर्टों पर गहरी चिंता जताते हुए उन्होंने केंद्र Government से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है.

सीजेपी की मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक बयान में कहा कि पार्टी ने देशव्यापी आंदोलन केवल उस आश्वासन के बाद स्थगित किया था, जिसमें India Government ने भरोसा दिलाया था कि किसी भी प्रदर्शनकारी के खिलाफ वर्तमान या भविष्य में कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी, चाहे वह भाजपा शासित राज्य हो या एनडीए शासित राज्य.

बयान में कहा गया कि विभिन्न राज्यों से सामने आ रही खबरें बेहद चिंताजनक हैं और Government को अपने वादे का सम्मान करना चाहिए.

सीजेपी ने कहा कि उसकी कानूनी टीम पहले दिन से ही सक्रिय है और संबंधित राज्यों के वकीलों के साथ मिलकर हिरासत में लिए गए या गिरफ्तार किए गए लोगों की रिहाई सुनिश्चित करने तथा उन्हें हर संभव कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है.

पार्टी ने केंद्र Government, विशेष रूप से भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और Union Minister डॉ. जितेंद्र सिंह से अपील की कि वे दिए गए आश्वासन का पालन सुनिश्चित करें. सीजेपी ने मांग की कि हिरासत में लिए गए सभी लोगों को रिहा किया जाए और देश में कहीं भी किसी प्रदर्शनकारी के खिलाफ दबावपूर्ण या प्रतिशोधात्मक कार्रवाई न की जाए.

पार्टी ने यह भी कहा कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज First Information Report वापस ली जानी चाहिए. बयान में Government को यह भी याद दिलाया गया कि उसने 28 जुलाई 2026 तक इस संबंध में लिखित गारंटी देने का वादा किया था.

सीजेपी ने कहा कि देशव्यापी आंदोलन को स्थगित करने का फैसला पूरी तरह सद्भावना और Government के आश्वासन पर भरोसा करते हुए लिया गया था. यदि Government अपने वादे से पीछे हटती है, तो यह केवल कॉकरोच जनता पार्टी के साथ विश्वासघात नहीं होगा, बल्कि उन लाखों युवाओं के भरोसे को भी तोड़ने जैसा होगा जिन्होंने आंदोलन की बजाय संवाद का रास्ता चुना.

पार्टी ने कहा कि युवाओं के साथ किसी भी प्रकार का विश्वासघात स्वीकार नहीं किया जाएगा. सीजेपी ने अपने बयान में कहा कि किसी भी Government की विश्वसनीयता केवल वादे करने से नहीं, बल्कि उन्हें निभाने से बनती है.

युवा प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पार्टी ने कहा कि वे धैर्य बनाए रखें, क्योंकि सीजेपी उनके साथ खड़ी है और स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है. पार्टी ने मांग की कि सभी हिरासत में लिए गए और गिरफ्तार किए गए लोगों को तत्काल रिहा किया जाए तथा उनके खिलाफ दर्ज सभी First Information Report वापस ली जाएं. सीजेपी ने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो वह आगे आवश्यक कदम उठाने पर विचार करेगी.

एएमटी/पीएम