सीजेपी प्रदर्शन : डीएमआरसी ने बंद किया नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन, इंटरचेंज सुविधा भी निलंबित

New Delhi, 24 जुलाई . जंतर-मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने अगले आदेश तक New Delhi मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया है. इस स्टेशन पर कोई इंटरचेंज सुविधा भी उपलब्ध नहीं होगी.

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने Friday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि अगले आदेश तक New Delhi मेट्रो स्टेशन बंद रहेगा. इस स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी.

‘एक्स’ पोस्ट में डीएमआरसी ने आगे लिखा, “किसी भी असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है.” हालांकि, डीएमआरसी ने New Delhi मेट्रो स्टेशन को बंद करने का कारण नहीं स्पष्ट नहीं किया है.

राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शनों के कारण मध्य दिल्ली के 17 मेट्रो स्टेशन पहले से बंद हैं. Thursday को डीएमआरसी ने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक 17 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का फैसला लिया. राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट जैसे स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद कर दी गई थी, लेकिन इन अहम जंक्शनों पर इंटरचेंज की सुविधा चालू रखी गई.

प्रभावित स्टेशनों में लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, Supreme court , सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान शामिल थे. झंडेवालान को इस लिस्ट में बाद में जोड़ा गया था.

ये स्टेशन 20 जुलाई को हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद बंद किए गए. उस दिन, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) समर्थकों और छात्रों ने जंतर-मंतर से संसद तक मार्च किया था. वे नीट पेपर लीक समेत परीक्षाओं में बार-बार हो रही गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

हालांकि, Union Minister जितेंद्र सिंह और जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी. Thursday देर शाम अस्पताल में केंद्रीय मंत्रियों ने वांगचुक से मुलाकात की.

डीसीएच/