जीडीपी आंकड़ों पर कांग्रेस को चिराग पासवान का जवाब, बोले- सच्चाई स्वीकार नहीं करना विपक्ष की सबसे बड़ी समस्या

New Delhi, 6 जून . Union Minister चिराग पासवान ने India की जीडीपी ग्रोथ को लेकर कांग्रेस की ओर से उठाए गए सवालों पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी समस्या यह है कि वह न तो चुनावी नतीजों की सच्चाई स्वीकार करना चाहती है और न ही Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र Government द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों को मानने के लिए तैयार है.

चिराग पासवान ने कहा कि कांग्रेस एक ऐसे ‘बुलबुले’ में जी रही है, जहां उसे Government का हर काम गलत ही दिखाई देता है. उन्होंने कहा कि हाल में जारी जीडीपी के आंकड़े पूरी तरह प्रमाणिक और सत्यापित रिपोर्ट पर आधारित हैं. ऐसे में हर उपलब्धि को मनगढ़ंत, स्क्रिप्टेड या हेरफेर वाला बताना स्वस्थ राजनीति नहीं कहा जा सकता.

उन्होंने कहा कि विपक्ष का अधिकार है कि वह Government की नीतियों और कामकाज की आलोचना करे, लेकिन हर अच्छी पहल और उपलब्धि को पूरी तरह खारिज कर देना लोकतांत्रिक राजनीति के लिए सही नहीं है. चिराग पासवान ने कांग्रेस से वास्तविकता को स्वीकार करने और रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने की अपील की.

वहीं, बिहार Government द्वारा राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी की सुरक्षा कटौती के मुद्दे पर भी चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सुरक्षा से जुड़े मामलों का Politicalरण नहीं किया जाना चाहिए.

चिराग पासवान ने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति को दी जाने वाली सुरक्षा खतरे के आकलन के आधार पर तय होती है. यदि खतरा अधिक होता है तो सुरक्षा बढ़ाई जाती है और खतरा कम होने पर सुरक्षा में बदलाव या कटौती की जाती है. उन्होंने अपने उदाहरण का जिक्र करते हुए कहा कि कई बार उन्हें अधिक सुरक्षा मिली, फिर सुरक्षा कम हुई और बाद में दोबारा बढ़ाई गई.

उन्होंने कहा कि यह एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है और इसके पीछे Political कारण तलाशना उचित नहीं है. चिराग पासवान कहा कि सुरक्षा संबंधी फैसले विस्तृत जांच और संबंधित रिपोर्टों के आधार पर लिए जाते हैं. ऐसे नियमित प्रशासनिक निर्णयों को Political रंग देना लोकतांत्रिक व्यवस्था और स्वस्थ Political माहौल के लिए ठीक नहीं है.