स्वर्ण मंदिर पहुंचे चिराग पासवान, मां के साथ टेका मत्था; पंजाब और यूपी चुनाव को लेकर कही बड़ी बात

अमृतसर, 19 जुलाई . Union Minister और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान Sunday को अपनी मां के साथ अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) पहुंचे. यहां उन्होंने माथा टेककर देश, समाज और अपनी पार्टी की प्रगति के लिए अरदास की. इस दौरान उन्होंने पंजाब और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की तैयारियों पर भी अपनी बात रखी.

चिराग पासवान ने पत्रकारों से कहा, “मैं अपनी मां के साथ स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने आया हूं. मैंने अरदास की है कि मेरी पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), लगातार आगे बढ़े. मेरे नेता और पिता हमेशा चाहते थे कि पार्टी का विस्तार हो और दूसरे राज्यों में भी उसका मजबूत आधार बने. उसी सोच को ध्यान में रखते हुए, मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पार्टी के विस्तार की औपचारिक शुरुआत कर रहा हूं.”

उन्होंने बताया कि पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है. साथ ही पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए भी संगठन को मजबूत करने का काम तेजी से किया जा रहा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

पंजाब से अपने भावनात्मक रिश्ते का जिक्र करते हुए चिराग पासवान ने कहा, “मेरा पंजाब से पुराना संबंध है. मेरा ननिहाल यहीं है और मेरी मां एक सिख हैं. इसलिए पंजाब और पंजाबियों से मेरा रिश्ता शुरू से ही जुड़ा हुआ है. यहां की बेटियां मेरी बहनों जैसी हैं और यहां का हर व्यक्ति मेरा भाई है. मेरी सोच यही है कि हम सभी मिलकर आगे बढ़ें.”

पंजाब की मौजूदा राजनीति पर टिप्पणी करते हुए चिराग पासवान ने आम आदमी पार्टी (आप) Government पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि पंजाब के भविष्य के लिए आम आदमी पार्टी की Government कभी सही नहीं हो सकती. उन्होंने 10 साल तक दिल्ली को लूटा और उसे बर्बाद करने का काम किया. अब जब दिल्ली में उनकी जमीन खिसक गई है, तो वे पंजाब में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं.”

बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव तय कार्यक्रम के अनुसार फरवरी 2027 में होने हैं. हालांकि Political हलकों में यह चर्चा भी तेज है कि चुनाव समय से पहले नवंबर 2026 में कराए जा सकते हैं. इसी संभावना को देखते हुए राज्य की 117 विधानसभा सीटों पर सभी प्रमुख Political दलों ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं.

एएस