
New Delhi, 23 जून . चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने India के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात को काफी अहम बताया. दोनों के बीच बैठक में द्विपक्षीय संबंधों तथा वैश्विक सहयोग पर चर्चा की गई. Tuesday को New Delhi स्थित चीनी दूतावास ने इसे लेकर बयान जारी किया.
एक्स पर दिए बयान के मुताबिक वांग यी ने कहा, “दुनिया की दो सबसे अधिक आबादी वाले देश होने के नाते चीन और India को अपने संबंधों को दीर्घकालिक दृष्टिकोण से देखना चाहिए और वैश्विक परिप्रेक्ष्य में सहयोग को आगे बढ़ाना चाहिए.”
उन्होंने कहा कि दोनों देशों को अपने नेताओं के बीच बनी महत्वपूर्ण सहमतियों को ठोस कदमों के माध्यम से लागू करना चाहिए, ताकि सहयोग के जरिए विकास और आधुनिकीकरण को गति दी जा सके, खासतौर पर ग्लोबल साउथ के विकास के संदर्भ में ऐसा हो.
वांग ने यह भी कहा कि एक-दूसरे के “मूल हितों” का सम्मान करना आवश्यक है और संवेदनशील मुद्दों को उचित तरीके से संभाला जाना चाहिए. उन्होंने जोर देकर कहा कि चीन-India सीमा मुद्दे को इस तरह रखा जाना चाहिए कि वह समग्र द्विपक्षीय संबंधों को प्रभावित न करे.
उन्होंने दोनों देशों से यह भी आग्रह किया कि समाज के विभिन्न वर्गों में एक सही समझ विकसित की जाए ताकि जनमत और सामाजिक आधार मजबूत हो सके और संबंधों में सुधार की दिशा में मदद मिले.
चीन ने India के ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान उसकी भूमिका को सराहा. साथ ही संगठन के विकास एवं विस्तार के लिए India के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई.
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने Monday को New Delhi में आयोजित दो दिवसीय ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक के दौरान चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की थी.
बैठक को लेकर India के विदेश मंत्रालय (एमईए) ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने New Delhi में ब्रिक्स एनएसए बैठक के दौरान चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के पोलित ब्यूरो सदस्य और विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की.”
मंत्रालय के अनुसार, दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति पर संतोष जताया. दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत रचनात्मक रही और भविष्य को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई.
–
केआर/
Skip to content