कोलंबिया के लिए चीनी आपातकालीन राहत सामग्री रवाना

बीजिंग, 18 अगस्त . चीन Government द्वारा कोलंबिया को दी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री Tuesday तड़के चीन की राजधानी पेइचिंग स्थित कैपिटल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई.

जानकारी के अनुसार, इस राहत खेप में जनरेटर, जल शोधन वाहन, कीटाणुशोधन मशीनें, सौर प्रकाश उपकरण, तंबू, कंबल आदि शामिल हैं. चार्टर विमान कोलंबिया की राजधानी बोगोटा के लिए रवाना हुआ है और स्थानीय समयानुसार Tuesday दोपहर वहां पहुंचने की उम्मीद है.

गौरतलब है कि 10 अगस्त को कोलंबिया में आए विनाशकारी भूकंप से भारी जनहानि हुई थी और संपत्ति को भी काफी नुकसान पहुंचा था. ऐसे में चीनी Government ने आपदा की स्थिति पर लगातार नजर रखी और कोलंबिया को तत्काल नकद सहायता के साथ मानवीय भूकंप राहत सामग्री देने का फैसला किया.

इसका उद्देश्य प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने और आपदा के बाद पुनर्निर्माण प्रयासों में मदद करना है.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

एबीएम/